ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? उधर से उधर जा रहे हैं, अरे कहां जा रही है? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल Bihar LPG crisis : मोतिहारी में गैस सिलेंडर को लेकर मारपीट, लाइन में पहले लगने पर दो लोग भिड़े; बिहार में चौथे दिन भी गैस संकट क्या एनडीए में भी क्रॉस वोटिंग का डर? 5वीं सीट को लेकर NDA का ‘मास्टर प्लान’, विधायकों को वोटिंग तक पटना नहीं छोड़ने का निर्देश Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ...

Mahashivratri 2025: छपरा में अनोखी शिव भक्ति! पत्नी की याद में पति ने बनवाया 2 करोड़ का भव्य भोलेनाथ का मंदिर

Chhapra News: छपरा में एक पति ने अपनी पत्नी की याद में 2 करोड़ का भव्य शिव मंदिर बनवाया है। महाशिवरात्रि के मौके पर आज मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होगी।

26-Feb-2025 07:19 AM

By KHUSHBOO GUPTA

Chhapra News: बिहार के छपरा में एक व्यक्ति की अनोखी शिव भक्ति देखने को मिली है। गोबरही गांव में विजय सिंह ने अपनी दिवंगत पत्नी रेणु देवी की याद में 2 करोड़ रुपये की लागत से भव्य शिव मंदिर बनवाया है। आज महाशिवरात्रि के मौके पर मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होगी। विजय सिंह की पत्नी रेणु देवी का निधन महाशिवरात्रि के दिन ही हुआ था। उनकी अंतिम इच्छा थी कि उनके पति उनकी याद में एक शिव मंदिर बनवाएं।


अपनी पत्नी की आखिरी इच्छा पूरी करने के लिए विजय सिंह ने कोई कसर नहीं छोड़ी। राजस्थान से कारीगरों को बुलाकर उन्होंने भव्य मंदिर शिवशक्ति धाम को गांव में बनवा दिया। इस मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा महाशिवरात्रि के अवसर पर आज की जाएगी। जिसके लिए बड़े पैमाने पर तैयारी की गई है। 


इस मंदिर का निर्माण लगभग 2 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। मंदिर की वास्तुकला बहुत ही सुंदर और आकर्षक है। मंदिर के अंदर शिवलिंग की स्थापना की गई है, जो कि बहुत ही भव्य है। इस मंदिर को देखने के लिए दूर-दूर से लोगों की भीड़ जुट रही है। इस मंदिर के निर्माण से गांव के लोग बेहद खुश हैं।