BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? उधर से उधर जा रहे हैं, अरे कहां जा रही है? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल Bihar LPG crisis : मोतिहारी में गैस सिलेंडर को लेकर मारपीट, लाइन में पहले लगने पर दो लोग भिड़े; बिहार में चौथे दिन भी गैस संकट क्या एनडीए में भी क्रॉस वोटिंग का डर? 5वीं सीट को लेकर NDA का ‘मास्टर प्लान’, विधायकों को वोटिंग तक पटना नहीं छोड़ने का निर्देश Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ...
26-Aug-2025 08:09 PM
By First Bihar
PATNA: पटना, छपरा सहित बिहार के तमाम जिलों में सुहागिन महिलाओं ने तीज किया और पति की लंबी उम्र की कामना की। तीज को लेकर मंदिरों में महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी। निर्जला व्रत रखकर सुहागिन महिलाओं ने गौरी-शंकर की पूजा की।
हरतालिका तीज हिंदू संस्कृति में महिलाओं के लिए समर्पित एक पावन पर्व है, जो विशेष रूप से सुहाग, समर्पण और आध्यात्मिक साधना का प्रतीक है। देश के कई हिस्सों में हरतालिका तीज धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। बिहार और पूर्वांचल में हरतालिका तीज का विशेष महत्व माना जाता है। पूरे देश में हरतालिका तीज पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मंगलवार को मनाया गया।
भद्रक माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को सुहागिन महिलाएं हरतालिका तीज पर व्रत रखकर गौरी-शंकर की पूजा अर्चना की और अपने सुहाग की रक्षा और पति की लंबे उम्र की कामना की। ऐसा मानना है कि इस दिन माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए यह व्रत किया था। जिससे प्रसन्न होकर भगवान शिव ने माता पार्वती से विवाह किया था।
इसलिए सुहागिन महिलाएं इस दिन पति के लंबी उम्र के लिए व्रत करती आ रही है। आज भी देशभर की सुहागिन महिलाओं ने यह व्रत रखा है। दिनभर महिलाओं भूखी प्यासी रहती हैं। पानी तक नहीं पीती है। अगले दिन सुबह में पानी पियेंगी जिसके साथ ही तीज व्रत का समापन बुधवार को होगा।
छपरा की संजू देवी ने बताया कि तीज पर्व के दिन संध्या में आरती और पूजा पाठ कर अपने सुहाग के दीर्घायु की कामना करते हुए भगवान शंकर और माता पार्वती की पूजा की गई। साथ ही महिलाओं ने यह भी कहा कि पति की लंबे उम्र और हर जन्म में एक दूसरे का साथ मिले इसके लिए तीज करती हैं।
