BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? उधर से उधर जा रहे हैं, अरे कहां जा रही है? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल Bihar LPG crisis : मोतिहारी में गैस सिलेंडर को लेकर मारपीट, लाइन में पहले लगने पर दो लोग भिड़े; बिहार में चौथे दिन भी गैस संकट क्या एनडीए में भी क्रॉस वोटिंग का डर? 5वीं सीट को लेकर NDA का ‘मास्टर प्लान’, विधायकों को वोटिंग तक पटना नहीं छोड़ने का निर्देश Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ...
14-May-2025 04:20 PM
By First Bihar
CHAPRA: सारण जिले के गरखा प्रखंड स्थित जलाल बसंत पंचायत में आज उस वक्त भावुक दृश्य देखने को मिला, जब बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान नारायणपुर गांव शहीद इम्तियाज को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। जम्मू-कश्मीर में शहीद हुए सीमा सुरक्षा बल (BSF) के सब इंस्पेक्टर मोहम्मद इम्तियाज़ के तैलिय चित्र पर पुष्प अर्पित कर राज्यपाल ने श्रद्धांजलि दी और राष्ट्र के लिए उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन किया।
राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने शहीद के परिजनों से मिलकर संवेदना प्रकट की और इस कठिन समय में उन्हें धैर्य और साहस रखने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि देश ऐसे वीर सपूतों पर हम सबकों गर्व है, जिसने देश की रक्षा की खातिर अपने प्राणों की आहुति दी। राज्यपाल की उपस्थिति से गांव में गर्व और शोक का माहौल देखने को मिला।
गौरतलब है कि मंगलवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव शहीद को श्रद्धांजलि देने के लिए छपरा उनके आवास पर आए थे। शहीद के परिवार को 50 लाख की सहायता और सरकारी नौकरी देने की घोषणा मुख्यमंत्री ने की।
शहीद मोहम्मद इम्तियाज के नाम पर चिंतामनगंज पुल से रहमपुर बाजार तक दो किलोमीटर तक ग्रामीण पथ का नामकरण किया जायेगा। जलाल-बसंत पंचायत में गाँव के प्रवेश स्थल पर शहीद द्वार का निर्माण कराया जायेगा। नारायणपुर गाँव में एक नये स्वास्थ्य उप केन्द्र का निर्माण किया जायेगा। शहीद मोहम्मद इम्तियाज के नाम पर एक स्मारक का भी निर्माण किया जायेगा।
वही तेजस्वी यादव ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। शहीद मोहम्मद इम्तियाज़ की शहादत न केवल उनके परिवार बल्कि सम्पूर्ण बिहार और देश के लिए गर्व का विषय है। उनका बलिदान सदैव याद किया जाएगा और आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा देता रहेगा।