BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? उधर से उधर जा रहे हैं, अरे कहां जा रही है? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल Bihar LPG crisis : मोतिहारी में गैस सिलेंडर को लेकर मारपीट, लाइन में पहले लगने पर दो लोग भिड़े; बिहार में चौथे दिन भी गैस संकट क्या एनडीए में भी क्रॉस वोटिंग का डर? 5वीं सीट को लेकर NDA का ‘मास्टर प्लान’, विधायकों को वोटिंग तक पटना नहीं छोड़ने का निर्देश Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ...
11-Oct-2025 11:33 AM
By First Bihar
Bihar News: पूर्ण क्रांति के जनक और भारत रत्न लोकनायक जयप्रकाश नारायण की 123वीं जयंती के अवसर पर देश के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन शनिवार को सारण जिले के रिविलगंज प्रखंड स्थित उनके पैतृक गांव सिताब दियारा पहुंचेंगे। उपराष्ट्रपति लोकनायक को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और उनके जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण स्थलों का अवलोकन करेंगे। बिहार दौरे के दौरान यह कार्यक्रम लगभग 45 मिनट का निर्धारित है, जिसमें उपराष्ट्रपति उनके पैतृक घर, बचपन एवं प्रारंभिक जीवन की स्मृतियों से जुड़े स्थलों और प्रभावती देवी की स्मृति में स्थापित पुस्तकालय का दौरा करेंगे।
सारण जिलाधिकारी अमन समीर ने बताया कि इस अवसर पर बिहार के राज्यपाल, जिले के वरीय अधिकारी और कई गणमान्य व्यक्तियों के भी उपस्थित रहने की संभावना है। कार्यक्रम की तैयारियों की अंतिम समीक्षा जिलाधिकारी, एसएसपी डॉ. कुमार आशीष और अन्य अधिकारियों द्वारा की जा चुकी है। सुरक्षा के दृष्टिगत उपराष्ट्रपति के आगमन और भ्रमण स्थलों के आसपास 5 किलोमीटर के दायरे को नो-ड्रोन जोन घोषित किया गया है। इस अवधि में किसी भी प्रकार के ड्रोन, हॉट एयर बलून, पावर ग्लाइडर, पैरामोटर, पैराग्लाइडर या अन्य गैर-पारंपरिक उड़ान उपकरणों के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
सारण जिले में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है। इसके तहत खैरा, मढ़ौरा, मठिया, नरपलिया, सिवान, बनियापुर, गरखा, आरा, गरखा-चिराँद रोड, अवतार नगर और बस स्टैण्ड-भगवान बाजार चौक जैसे मार्गों पर भारी वाहनों का परिचालन अस्थायी रूप से बंद रहेगा। यह आदेश 10 अक्टूबर 2025 की रात्रि 12:00 बजे से 11 अक्टूबर 2025 के भ्रमण कार्यक्रम समाप्त होने तक प्रभावी रहेगा, हालांकि विधि-व्यवस्था और आवश्यक सेवाओं में लगे वाहनों को इससे मुक्त रखा गया है।
इस दौरे के दौरान उपराष्ट्रपति जयप्रकाश नारायण की राजनीतिक और सामाजिक विरासत को समर्पित स्थलों का अवलोकन करेंगे और उनके जीवन एवं संघर्ष को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन के लिए पर्याप्त बल तैनात किए हैं ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके।
सारण से पवन कुमार सिंह की रिपोर्ट