BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? उधर से उधर जा रहे हैं, अरे कहां जा रही है? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल Bihar LPG crisis : मोतिहारी में गैस सिलेंडर को लेकर मारपीट, लाइन में पहले लगने पर दो लोग भिड़े; बिहार में चौथे दिन भी गैस संकट क्या एनडीए में भी क्रॉस वोटिंग का डर? 5वीं सीट को लेकर NDA का ‘मास्टर प्लान’, विधायकों को वोटिंग तक पटना नहीं छोड़ने का निर्देश Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ...
14-Oct-2025 10:22 AM
By First Bihar
Bihar News: बिहार के सारण जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र के ओल्हनपुर गांव में सोमवार को अवैध पटाखा निर्माण के दौरान बड़ा हादसा हो गया। पटाखा तैयार करने के क्रम में किसी व्यक्ति द्वारा सिगरेट सुलगाने से अचानक विस्फोट हो गया, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। धमाके की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस महकमा सक्रिय हो गया और मौके पर पहुंचकर राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।
घटना की जानकारी मिलते ही सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP), पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) मढ़ौरा और एसडीपीओ मढ़ौरा तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान पुलिस को वहां से भारी मात्रा में तैयार पटाखे, निर्माण सामग्री, ज्वलनशील पदार्थ, केमिकल और चारकोल बरामद हुए। पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर सुरक्षित कर लिया गया है और वैज्ञानिक जांच के लिए फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम को बुलाया गया है, जो घटनास्थल की बारीकी से जांच कर रही है।
पुलिस ने प्रारंभिक जांच में पाया कि पटाखा निर्माण कार्य संभवतः बिना लाइसेंस के चल रहा था। इस मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उनसे निर्माण की प्रकृति, मालिक की पहचान और रॉ मटेरियल के स्रोत के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
निरीक्षण के दौरान सारण SSP ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि घटना के हर पहलू की गहन जांच की जाए और दोषियों पर शीघ्र तथा कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि लाइसेंस, सुरक्षा मानकों और सप्लाई चैन की पूरी जांच कर जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय की जाएगी।
धमाके के बाद इलाके में फैली अफरातफरी की स्थिति को अब नियंत्रित कर लिया गया है। पुलिस प्रशासन ने बताया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है और आसपास के इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। प्रशासन ने आश्वस्त किया है कि जांच पूरी होने के बाद दोषियों पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी तथा भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए विशेष निगरानी व्यवस्था लागू की जाएगी।
सारण से पवन कुमार सिंग की रिपोर्ट