BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? उधर से उधर जा रहे हैं, अरे कहां जा रही है? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल Bihar LPG crisis : मोतिहारी में गैस सिलेंडर को लेकर मारपीट, लाइन में पहले लगने पर दो लोग भिड़े; बिहार में चौथे दिन भी गैस संकट क्या एनडीए में भी क्रॉस वोटिंग का डर? 5वीं सीट को लेकर NDA का ‘मास्टर प्लान’, विधायकों को वोटिंग तक पटना नहीं छोड़ने का निर्देश Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ...
05-Jul-2025 03:52 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Teacher News: बिहार के छपरा के गड़खा प्रखंड स्थित आदर्श बोर्ड मिडिल स्कूल में शनिवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई। स्कूल के हेडमास्टर मनोज कुमार सिंह ने कथित रूप से एक दर्जन से अधिक छात्र-छात्राओं की बेरहमी से पिटाई कर दी। पिटाई से घायल सभी बच्चों को तत्काल गड़खा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
घटना में घायल बच्चों की पहचान नताशा कुमारी, नफीसा खातून, शाहा परवीन, काजल कुमारी, निधि कुमारी, सहिस्ता नाज, खुशबू खातून, ख़ुशी कुमारी, अंजुम आरा, नंदनी कुमारी, फरजाना, आरोही कुमारी, जूली कुमारी, फातमा खातून, मधु कुमारी और रिंटू कुमारी के रूप में हुई है।
जैसे ही घटना की सूचना छात्रों के परिजनों और गांव वालों को मिली, भारी संख्या में ग्रामीण स्कूल पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। गुस्साए लोगों ने स्कूल की बाहर से तालाबंदी कर दी। इस बीच हेडमास्टर मौका पाकर पास स्थित अपने घर में छिप गया।
घटना की जानकारी मिलते ही बीडीओ रत्नेश रवि, सीओ नीली यादव, थानाध्यक्ष शशि रंजन कुमार, एसआई अमान अशरफ समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और भीड़ को शांत कराने की कोशिश करने लगे। लेकिन ग्रामीणों का आक्रोश इतना था कि वे किसी की बात सुनने को तैयार नहीं थे।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों ने एसडीपीओ राजकिशोर सिंह और शिक्षा विभाग के डीपीओ को बुलाया। दोनों अधिकारियों ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। इसके बाद पुलिस ने घर में छिपे हेडमास्टर मनोज कुमार सिंह को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया और अन्य शिक्षकों को भी स्कूल से बाहर कर दिया गया।