ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? उधर से उधर जा रहे हैं, अरे कहां जा रही है? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल Bihar LPG crisis : मोतिहारी में गैस सिलेंडर को लेकर मारपीट, लाइन में पहले लगने पर दो लोग भिड़े; बिहार में चौथे दिन भी गैस संकट क्या एनडीए में भी क्रॉस वोटिंग का डर? 5वीं सीट को लेकर NDA का ‘मास्टर प्लान’, विधायकों को वोटिंग तक पटना नहीं छोड़ने का निर्देश Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ...

छपरा में शराब पीने के मामले में चौकीदार सस्पेंड, वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई

सारण जिले में अनुशासनहीनता पर सख्त कार्रवाई करते हुए मांझी थाना क्षेत्र के चौकीदार ललन मांझी को शराब सेवन के आरोप में निलंबित कर दिया गया। वीडियो वायरल होने के बाद जांच में आरोप सही पाए गए।

06-Oct-2025 10:47 PM

By First Bihar

SARAN: सारण जिला पुलिस प्रशासन ने अनुशासनहीनता के मामले में कड़ा कदम उठाते हुए मांझी थाना क्षेत्र के चौकीदार ललन मांझी (1/5) को शराब सेवन के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।


जांच रिपोर्ट के अनुसार, चौकीदार ललन मांझी का शराब सेवन करते हुए वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस पर अंचल पुलिस निरीक्षक, एकमा द्वारा जांच की गई, जिसमें पुष्टि हुई कि वायरल वीडियो लगभग छह माह पुराना है और इसमें चौकीदार ललन मांझी ही शामिल हैं।


जांच में पाया गया कि उन्होंने चोरी-छिपे शराब का सेवन किया था, जो बिहार मद्यनिषेध अधिनियम का उल्लंघन है। यह उनके कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही, अनुशासनहीनता और विभागीय मर्यादा के प्रतिकूल आचरण को दर्शाता है। वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए चौकीदार ललन मांझी को सामान्य जीवन यापन भत्ता पर निलंबित कर दिया है। साथ ही उन्हें सात दिनों के भीतर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है।

सारण से पवन सिंह की रिपोर्ट