ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? उधर से उधर जा रहे हैं, अरे कहां जा रही है? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल Bihar LPG crisis : मोतिहारी में गैस सिलेंडर को लेकर मारपीट, लाइन में पहले लगने पर दो लोग भिड़े; बिहार में चौथे दिन भी गैस संकट क्या एनडीए में भी क्रॉस वोटिंग का डर? 5वीं सीट को लेकर NDA का ‘मास्टर प्लान’, विधायकों को वोटिंग तक पटना नहीं छोड़ने का निर्देश Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ...

Bihar News: सोशल मीडिया पर धौंस दिखाने के चक्कर में फंसा युवक, वायरल वीडियो से पहुंचा सलाखों के पीछे

Bihar News: खबर बिहार के छपरा से है, सोशल मीडिया पर हथियार लहराकर अपनी जाति और बिरादरी का धौंस दिखाना एक युवक को महंगा पड़ गया। वीडियो वायरल होने के कुछ ही घंटों के भीतर सारण पुलिस ने युवक की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

25-Aug-2025 08:21 AM

By First Bihar

Bihar News: खबर बिहार के छपरा से है, जहां सोशल मीडिया पर हथियार लहराकर अपनी जाति और बिरादरी का धौंस दिखाना एक युवक को महंगा पड़ गया। वीडियो वायरल होने के कुछ ही घंटों के भीतर सारण पुलिस ने युवक की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। 


वायरल वीडियो में युवक खुलेआम कट्टा लहराते और गोलियां लोड करते हुए नजर आ रहा था। वह धमकी भरे अंदाज़ में कैमरे की ओर देखकर पोज़ दे रहा था, मानो पूरे इलाके को अपनी दबंगई का संदेश दे रहा हो। वीडियो फेसबुक और इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई।


एकमा थाना प्रभारी उदय कुमार ने बताया कि वीडियो सामने आते ही पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी की पहचान गंजपर गांव निवासी छोटू कुमार राम के रूप में की। उसे तत्काल गिरफ्तार कर थाने लाया गया। पूछताछ के दौरान युवक ने स्वीकार किया कि वीडियो उसी ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर अपलोड किया था, ताकि गांव और इलाके में अपनी दबंग छवि बनाई जा सके। हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि फस्ट बिहार झारखंड नहीं करता है। 


पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि छोटू कुमार राम हाल के दिनों में असामाजिक तत्वों के साथ मिलकर बाइक छिनने और अन्य विवादास्पद गतिविधियों में संलिप्त रहा है। हालांकि, उसके खिलाफ इससे पहले कोई बड़ा आपराधिक मामला दर्ज नहीं था।


स्थानीय लोगों के अनुसार, छोटू काफी समय से इलाके में डर और दहशत का माहौल बनाने की कोशिश कर रहा था। आए दिन वह युवाओं को उकसाने और गलत दिशा में मोड़ने का प्रयास करता था। लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने उसके मंसूबों पर पानी फेर दिया और अब वह सलाखों के पीछे पहुंच चुका है।


घटना की पुष्टि के बाद पुलिस ने युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट और आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है। उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने साथ ही यह भी कहा है कि सोशल मीडिया पर इस प्रकार के वीडियो अपलोड करने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है, और भविष्य में भी ऐसी गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

सारण से पवन कुमार की रिपोर्ट