ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? उधर से उधर जा रहे हैं, अरे कहां जा रही है? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल Bihar LPG crisis : मोतिहारी में गैस सिलेंडर को लेकर मारपीट, लाइन में पहले लगने पर दो लोग भिड़े; बिहार में चौथे दिन भी गैस संकट क्या एनडीए में भी क्रॉस वोटिंग का डर? 5वीं सीट को लेकर NDA का ‘मास्टर प्लान’, विधायकों को वोटिंग तक पटना नहीं छोड़ने का निर्देश Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ...

Bihar News: शादी की खुशियां मातम में बदली, दूल्हे के रथ में दौड़ा करंट; दो सगे भाइयों की मौत से कोहराम

Bihar News: बिहार के सारण जिले के डेरनी थाना क्षेत्र अंतर्गत पिरारी गांव में एक हृदयविदारक हादसा हुआ, जिसमें दो चचेरे भाइयों की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई.

17-May-2025 12:01 PM

By First Bihar

Bihar News: बिहार के सारण जिले के डेरनी थाना क्षेत्र अंतर्गत पिरारी गांव में एक हृदयविदारक हादसा हुआ, जिसमें दो चचेरे भाइयों की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। दोनों युवक एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद अपने ननिहाल पिरारी गांव आए थे और वहीं रात को शादी वाले रथ पर सोते समय यह दुर्घटना हुई। यह घटना शुक्रवार की रात की है। 


मृतकों की पहचान भेल्दी थाना क्षेत्र के बसौता गांव निवासी हसेंद्र सिंह के 20 वर्षीय पुत्र आलोक कुमार सिंह और बासुदेव सिंह के 18 वर्षीय पुत्र अनीश कुमार सिंह के रूप में हुई है। दोनों युवक इसुआपुर थाना क्षेत्र के भिठ्ठी गांव से डेरनी थाना क्षेत्र के खिड़कियां गांव बारात लेकर गए थे। विवाह संपन्न होने के बाद वे अपने ननिहाल पिरारी गांव आ गए, जहां मिश्रीलाल प्रसाद के घर के सामने रथ को खड़ा कर उसी पर रात में विश्राम कर रहे थे।


स्थानीय लोगों के अनुसार, रथ के ऊपर सोते वक्त दोनों भाई जैसे ही चढ़े, उसी समय ऊपर से गुज़र रहे 11,000 वोल्ट की हाई वोल्टेज बिजली की तार रथ के संपर्क में आ गई। इससे रथ में करंट फैल गया और दोनों युवक बुरी तरह झुलस गए। करंट के तेज झटके से रथ के पहिए में आग लग गई और विस्फोट जैसी आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर दौड़कर निकले। तब तक दोनों युवक दम तोड़ चुके थे।


घटना की सूचना मिलते ही डेरनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा। शनिवार को दोनों भाइयों का शव जब उनके पैतृक गांव बसौता पहुंचा, तो परिजनों में कोहराम मच गया। पूरे गांव में मातम छा गया और लोगों की आंखें नम हो गईं। दोनों युवक अपने परिवार के इकलौते संतान थे और पढ़ाई के साथ-साथ सामाजिक आयोजनों में सक्रिय रहते थे। उनकी असामयिक मौत से परिजन बदहवास हैं।


ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग की लापरवाही इस हादसे के लिए जिम्मेदार है। घटना स्थल के ऊपर से बिजली के तार बेहद नीचे होकर गुजरते हैं, जिसकी शिकायत पहले भी कई बार की जा चुकी थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन से दोषी अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। डेरनी थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और बिजली विभाग को भी सूचित किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।