ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? उधर से उधर जा रहे हैं, अरे कहां जा रही है? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल Bihar LPG crisis : मोतिहारी में गैस सिलेंडर को लेकर मारपीट, लाइन में पहले लगने पर दो लोग भिड़े; बिहार में चौथे दिन भी गैस संकट क्या एनडीए में भी क्रॉस वोटिंग का डर? 5वीं सीट को लेकर NDA का ‘मास्टर प्लान’, विधायकों को वोटिंग तक पटना नहीं छोड़ने का निर्देश Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ...

विदेशी मेम को भाया बिहारी छोरा, अमेरिकी दुल्हन साफिया ने छपरा के आनंद सिंह से की शादी

16 जनवरी को अमेरिका की रहने वाली साफिया सेंगर अपने भाई-बहन और सहेलियों के साथ बिहार पहुंचीं थी। जहां हिन्दू रीति-रिवाज के साथ प्रेमी आनंद से शादी रचाई। बता दें कि सेफियर के माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है।

21-Jan-2025 05:29 PM

By First Bihar

chapra: कहते हैं प्यार कब और कहां हो जाए कहना मुश्किल है। अमेरिका की रहने वाली साफिया सेंगर को बिहार के छपरा जिले के रहने वाले आनंद से प्यार हो गया। अपने प्रेमी से शादी करने के लिए वो 16 जनवरी को छपरा पहुंच गयीं। बताया जाता है कि दोनों की मुलाकात अमेरिका के एक होटल में हुई थी तभी दोनों एक दूसरे से प्यार कर बैठे थे। 


जिसके बाद दोनों 6 साल तक लिव इन रिलेशनशिप में रहे और अब दोनों शादी के बंधन में बंध गये। शादी में दुल्हन की सहेलियां भी यूएस से बिहार पहुंचीं। अमेरिका की साफिया सेंगर और छपरा के आनंद की शादी इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। सोशल मीडिया पर भी इस शादी की चर्चा खूब हो रही है। 


बताया जाता है कि सेवानिवृत सैनिक नागेंद्र सिंह के बेटे आनंद सिंह होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई पूरी करने के बाद नौकरी करने के लिए अमेरिका चले गये। अमेरिका में वो पिछले 10 साल से रह रहे हैं। 7 साल पहले अमेरका के एक रेस्टोरेंट में वो हेड शेफ के पद पर कार्यरत थे और साफिया सेंगर उसी  रेस्टोरेंट में मैनेजर के पद पर तैनात थी। इसी दौरान दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और यह बातचीत कब प्यार में बदल गया दोनों में से किसी को पता नहीं चल पाया। 


दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे। दोनों एक दूसरे से बेइंतहा प्यार करने लगे। एक दिन आनंद ने साफिया से कहा कि हमारी शादी भारतीय रीति-रिवाज के साथ हो यही हमारी इच्छा है। आनंद की बातें सुनने के बाद साफिया भी बिहार जाकर शादी करने के लिए तैयार हो गयी। फिर क्या था दोनों अमेरिका से छपरा पहुंच गये। 21 जनवरी को छपरा के चांदउपुर गांव में दोनों की शादी धूमधाम के साथ हुई। रथ पर सवार होकर दुल्हन अपने परिवार और दोस्तों के साथ मंदिर पहुंचीं जहां शादी में सारी रस्में पूरी की गईं। 


धूमधाम के साथ अमेरिकी दुल्हन साफिया के साथ बिहारी दूल्हे आनंद की शादी हुई। दोनों इस शादी से बेहद खुश हैं। परिजनों ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया। शादी के बाद दुल्हन सेफियर ने कहा कि मैं आनंद से शादी करके बहुत खुश हूं। मेरे लिए अब यही परिवार हैं। अमेरिका में रहने के बावजूद मैंने भारतीय रिति रिवाज से शादी की यहां की परंपरा बहुत अच्छी है। वही दूल्हा आनंद ने कहा कि हमारी शादी घरवालों की मर्जी से हुई है। सेफियर हिन्दी का कोर्स कर रही है। वो हिन्दी समझ लेती है लेकिन बोल नहीं पाती। उम्मीद है कि वो धीरे-धीरे हिन्दी सीख लेगी.