ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? उधर से उधर जा रहे हैं, अरे कहां जा रही है? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल Bihar LPG crisis : मोतिहारी में गैस सिलेंडर को लेकर मारपीट, लाइन में पहले लगने पर दो लोग भिड़े; बिहार में चौथे दिन भी गैस संकट क्या एनडीए में भी क्रॉस वोटिंग का डर? 5वीं सीट को लेकर NDA का ‘मास्टर प्लान’, विधायकों को वोटिंग तक पटना नहीं छोड़ने का निर्देश Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ...

Bihar News: रेलवे ट्रैक पर जा फंसा बेलगाम ट्रक, तीन घंटे तक कई महत्वपूर्ण ट्रेनें बाधित

Bihar News: इस हादसे के बाद कई महत्वपूर्ण ट्रेनें घंटों तक बाधित रहीं, वहीं हजारों यात्रियों की जान संकट में आ गई थी. कई घंटे की मशक्कत के बाद उक्त मुसीबत से छुटकारा पाया गया है, अब चालक पर रेलवे एक्ट के तहत होगी कार्रवाई.

21-Apr-2025 02:02 PM

By First Bihar

Bihar News: बिहार के छपरा जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ छपरा-बलिया रेलखंड पर सोमवार की सुबह एक ट्रक जा फंसा, जिसकी वजह से हजारों यात्रियों की जान संकट में फंस गई थी. मांझी थाना क्षेत्र के मझनपुरा ढाला के पास यह हादसा हुआ. गिट्टी से लदे हुए इस ट्रक ने तेज रफ़्तार में ढाले के फाटक को तोड़ा और ट्रैक पर आकर फंस गया. इस वजह से पूर्वोत्तर रेलवे की कई ट्रेनें जस की तस खड़ी रह गईं और करीब 3 घंटे तक रेल यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया.


स्थानीय लोगों से जब इस बारे में बात की गई तो उन्होंने बताया कि यह ट्रक छपरा से मांझी की ओर जा रहा था, जैसे ही रेलवे फाटक के पास ट्रक पहुंचा चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और फाटक को जल्दी से पार कर लेने की हड़बड़ी में यह घटना घटी तथा ट्रक दोनों ट्रैक के बीच बुरी तरह से फंस गया. इस वजह से स्थानीय लोगों में हड़कंप तो मचा ही साथ में एनएच 19 पर भी यातायात बाधित हो गया और वाहनों की लंबी कतार लगने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा.


इस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस हरकत में आई और रेल प्रशासन की मदद से जेसीबी मशीनों द्वारा ट्रैक पर से ट्रक को हटाया गया. इस मौके पर रेलवे अधिकारी, जीआरपी, आरपीएफ इत्यादि मौजूद थे. घंटों की मशक्कत के बाद यातायात को सामान्य किया गया और लोगों को राहत मिली. जिसके बाद लेट चल रही ट्रेनों को भी अपने-अपने गंतव्य स्थानों की ओर रवाना करवाया गया.


इस बारे में बात करते हुए पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि समय रहते ट्रक को ट्रैक पर से हटाकर बड़ी दुर्घटना टाल दी गई है. वरना बड़ी अनहोनी घटित हो सकती थी. रेल प्रशासन ने राहत कार्य में अभूतपूर्व तेजी दिखाते हुए स्थिति पर काबू पाया और ट्रक को जब्त कर लापरवाह चालक पर रेलवे एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है.