ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? उधर से उधर जा रहे हैं, अरे कहां जा रही है? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल Bihar LPG crisis : मोतिहारी में गैस सिलेंडर को लेकर मारपीट, लाइन में पहले लगने पर दो लोग भिड़े; बिहार में चौथे दिन भी गैस संकट क्या एनडीए में भी क्रॉस वोटिंग का डर? 5वीं सीट को लेकर NDA का ‘मास्टर प्लान’, विधायकों को वोटिंग तक पटना नहीं छोड़ने का निर्देश Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ...

Bihar News: बिहार से दिल्ली जा रही एक्सप्रेस ट्रेन की AC बोगी में उठा धुआं, रेल यात्रियों में मचा हड़कंप; ऐसे टला बड़ा हादसा

Bihar News: छपरा-गोरखपुर रेलखंड के एकमा स्टेशन पर लिच्छवी एक्सप्रेस की एसी बोगी से अचानक धुआं उठने से अफरा-तफरी मच गई। ब्रेक जाम की वजह से यह तकनीकी समस्या आई, लेकिन रेलवे कर्मचारियों की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया।

13-Oct-2025 05:41 PM

By FIRST BIHAR

Bihar News: छपरा-गोरखपुर रेलखंड के एकमा रेलवे स्टेशन पर सोमवार को लगभग 9 बजे एक बड़ा हादसा टल गया। सीतामढ़ी से आनंदविहार ट्रेमिनटल जा रही लिच्छवी एक्सप्रेस (14005) जैसे ही एकमा स्टेशन पर पहुंची, अचानक AC बोगी से धुआं उठने लगा। यह दृश्य देखते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। कई लोग अपनी-अपनी सीट छोड़कर प्लेटफॉर्म पर उतर गए। 


स्थिति कुछ देर के लिए पूरी तरह हड़कंप में बदल गई, लेकिन रेलवे कर्मचारियों की सतर्कता और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया। जानकारी के मुताबिक, दाउदपुर स्टेशन अधीक्षक ने एकमा स्टेशन मास्टर जितेंद्र कुमार को फोन पर सूचित किया कि ट्रेन की दो बोगियों से धुआं निकलता दिखा है। 


इसके बाद एकमा स्टेशन पर पहले से ही टीम को सतर्क कर दिया गया। ट्रेन के प्लेटफॉर्म पर पहुंचते ही B-2 कोच से धुआं निकलता देखा गया। स्टेशन पर मौजूद रेलकर्मी, जीआरपी और ट्रेन मैनेजर ने तुरंत फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से आग पर नियंत्रण पाया। इस बीच करीब 35 मिनट तक ट्रेन एकमा स्टेशन पर खड़ी रही।


स्टेशन मास्टर जितेंद्र कुमार ने बताया कि जांच के बाद यह स्पष्ट हुआ कि बोगी में आग नहीं लगी थी, बल्कि ब्रेक जाम होने के कारण धुआं उठ रहा था। ब्रेक सिस्टम में प्लास्टिक और रबड़ के हिस्से घिसने से अधिक तापमान उत्पन्न हुआ, जिससे धुआं निकलने लगा। उन्होंने बताया कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और ट्रेन को सुरक्षा जांच के बाद आगे रवाना किया गया।


इस घटना ने यात्रियों को डरा दिया। एक यात्री ने बताया कि जैसे ही किसी ने कहा कि AC कोच में आग लग गई है, हम सब तेजी से बाहर भागे। कुछ लोग अपने बच्चे और सामान लेकर प्लेटफॉर्म पर दौड़ पड़े। कुछ समय तक लगा कि ट्रेन में बड़ा विस्फोट हो जाएगा। कई यात्रियों ने डर के कारण दोबारा ट्रेन में चढ़ने से मना कर दिया और आगे की यात्रा रद्द कर दी।


रेल प्रशासन की तत्परता और कर्मचारियों की सूझबूझ से एक बड़ी दुर्घटना टल गई। यदि ट्रेन चलते वक्त आग फैल जाती, तो कई जिंदगियां खतरे में पड़ सकती थीं। फिलहाल रेलवे विभाग ने पूरे कोच की तकनीकी जांच के आदेश दिए हैं।

रिपोर्ट- पवन कुमार सिंह, छपरा