BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? उधर से उधर जा रहे हैं, अरे कहां जा रही है? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल Bihar LPG crisis : मोतिहारी में गैस सिलेंडर को लेकर मारपीट, लाइन में पहले लगने पर दो लोग भिड़े; बिहार में चौथे दिन भी गैस संकट क्या एनडीए में भी क्रॉस वोटिंग का डर? 5वीं सीट को लेकर NDA का ‘मास्टर प्लान’, विधायकों को वोटिंग तक पटना नहीं छोड़ने का निर्देश Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ...
14-Jun-2025 08:47 AM
By First Bihar
Bihar News: सारण जिले में अवैध वसूली के आरोपों में दो पुलिस पदाधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है, जबकि चार पुलिस कर्मियों को ड्यूटी से वंचित किया गया है। वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण ने गरखा और नयागांव थाना क्षेत्र में गलत कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की है। साथ ही नयागांव मामले में तीन कर्मियों के खिलाफ FIR भी दर्ज की गई है।
गरखा थाना के सहायक उप-निरीक्षक शैलेंद्र कुमार, गृहरक्षक सिपाही मंगल सिंह (3132) और सैप चालक गोविंद कुमार (2019) पर श्रीनिवास हॉस्पिटल, कमालपुर, गरखा के तीन कर्मियों को अवैध शराब पीने के आरोप में पकड़कर 12,000 रुपये की वसूली का आरोप लगा। SSP, सारण ने ASI शैलेंद्र कुमार को सामान्य जीवन यापन भत्ते पर निलंबित कर दिया है, जबकि मंगल सिंह और गोविंद कुमार को अगले आदेश तक ड्यूटी से वंचित किया गया।
वहीं, 12 जून 2025 को नयागांव थाना क्षेत्र में डायल-112 पर तैनात ASI शशि भूषण कुमार, गृहरक्षक सिपाही वीर बहादुर सिंह (3220) और सैप चालक जय प्रकाश राय (4277943) पर राहगीरों से अवैध वसूली का आरोप लगा है। SSP ने ASI शशि भूषण कुमार को निलंबित कर दिया और दोनों अन्य कर्मियों को ड्यूटी से वंचित किया है। तीनों के खिलाफ नयागांव थाना में कांड संख्या 100/25 दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
SSP, सारण ने स्पष्ट किया है कि गलत कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। पुलिस ने इन मामलों में जांच तेज कर दी है ताकि अन्य संभावित दोषियों का पता लगाया जा सके।
रिपोर्ट: मनोज कुमार