BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? उधर से उधर जा रहे हैं, अरे कहां जा रही है? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल Bihar LPG crisis : मोतिहारी में गैस सिलेंडर को लेकर मारपीट, लाइन में पहले लगने पर दो लोग भिड़े; बिहार में चौथे दिन भी गैस संकट क्या एनडीए में भी क्रॉस वोटिंग का डर? 5वीं सीट को लेकर NDA का ‘मास्टर प्लान’, विधायकों को वोटिंग तक पटना नहीं छोड़ने का निर्देश Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ...
10-Aug-2025 10:34 AM
By First Bihar
Bihar News: सारण जिले के तरैया थाना क्षेत्र के रसीदपुर गांव निवासी शंकर राम (45 वर्ष), स्वर्गीय विश्वनाथ राम के पुत्र की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। शंकर अपनी पत्नी का राखी लेकर नारायणपुर गांव स्थित ससुराल गए थे। राखी देने के बाद लौटते समय नारायणपुर के समीप मुख्य मार्ग पर एक बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
ससुराल वालों ने तुरंत उन्हें स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए छपरा सदर अस्पताल रेफर किया गया। स्थिति और बिगड़ने पर उन्हें पीएमसीएच, पटना रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। भगवान बाजार थाना पुलिस ने सदर अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया। पुलिस बस चालक की तलाश में छापेमारी कर रही है।
रिपोर्टर: पवन कुमार सिंह