BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? उधर से उधर जा रहे हैं, अरे कहां जा रही है? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल Bihar LPG crisis : मोतिहारी में गैस सिलेंडर को लेकर मारपीट, लाइन में पहले लगने पर दो लोग भिड़े; बिहार में चौथे दिन भी गैस संकट क्या एनडीए में भी क्रॉस वोटिंग का डर? 5वीं सीट को लेकर NDA का ‘मास्टर प्लान’, विधायकों को वोटिंग तक पटना नहीं छोड़ने का निर्देश Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ...
17-May-2025 07:38 PM
By Viveka Nand
Bihar News: बिहार बन रहा ग्लोबल लोकोमोटिव मैन्युफैक्चरिंग का हब. 'मेक इन इंडिया' अभियान से 'मेक इन बिहार' के विजन को मिली है नई रफ्तार. सारण जिला के मढ़ौरा स्थित WLPL Marhowra Locomotive Plant (अमेरिकी कंपनी Wabtec और भारत सरकार के रेल मंत्रालय का संयुक्त उपक्रम) वैश्विक मानचित्र पर एक ग्लोबल लोकोमोटिव मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में स्थापित हो रहा है।
बिहार के उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने बताया कि मुझे यह बताते हुए अत्यंत गर्व हो रहा है कि सारण जिला के मढ़ौरा स्थित WLPL Marhowra Locomotive Plant (अमेरिकी कंपनी Wabtec और भारत सरकार के रेल मंत्रालय का संयुक्त उपक्रम) वैश्विक मानचित्र पर एक ग्लोबल लोकोमोटिव मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में स्थापित हो रहा है। यह संयंत्र अफ्रीकी देश गिनी के Simandou Project के लिए 4500 HP लोकोमोटिव की भारत की लोकोमोटिव क्षेत्र में सबसे बड़ी निर्यात खेप तैयार कर रहा है, जो जून माह के अंत मे गिनी के लिए रवाना होगा।
नीतीश मिश्रा ने कहा कि इससे पूर्व इसके नामकरण हेतु आगामी 26 मई को WLPL Marhowra Locomotive Plant में एक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। यह ऐतिहासिक उपलब्धि भारत सरकार की “Make in India” और “Make for the World” पहल के तहत आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक मील का पत्थर है। बता दें, विगत दिनों अमेरिकी कम्पनी Wabtec Corporation के दक्षिण एशिया और दक्षिण पूर्व एशिया के प्रबन्ध निदेशक संदीप सेलोट ने मुझसे मुलाकात कर इस प्रोजेक्ट के बारे में विस्तृत चर्चा की थी। इस परियोजना की सफलता बिहार को वैश्विक विनिर्माण मानचित्र पर अग्रणी स्थिति में लाने की दिशा में निर्णायक कदम है।