ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? उधर से उधर जा रहे हैं, अरे कहां जा रही है? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल Bihar LPG crisis : मोतिहारी में गैस सिलेंडर को लेकर मारपीट, लाइन में पहले लगने पर दो लोग भिड़े; बिहार में चौथे दिन भी गैस संकट क्या एनडीए में भी क्रॉस वोटिंग का डर? 5वीं सीट को लेकर NDA का ‘मास्टर प्लान’, विधायकों को वोटिंग तक पटना नहीं छोड़ने का निर्देश Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ...

Bihar News: नदी में कपड़ा धोने गई तीन बहनों की डूबने से मौत, गांव में मातम

Bihar News: बिहार के छपरा के दिघवारा प्रखंड के अखिलपुर पंचायत स्थित रामदाशचक गांव में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें एक ही परिवार की तीन सगी बहनों की डूबने से मौत हो गई।

12-Oct-2025 11:43 AM

By First Bihar

Bihar News: बिहार के छपरा के दिघवारा प्रखंड के अखिलपुर पंचायत स्थित रामदाशचक गांव में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें एक ही परिवार की तीन सगी बहनों की डूबने से मौत हो गई। घटना के समय आसपास के ग्रामीणों की तत्परता से एक बच्ची की जान बचाई जा सकी, जिससे कम से कम एक परिवार को इस त्रासदी से राहत मिली।


मृतक बच्चियों की पहचान भुलेटन महतो की पुत्रियों के रूप में हुई है। जिनमें 11 वर्षीय गुंजन कुमारी, 9 वर्षीय मंतुरानी कुमारी और 7 वर्षीय सपना कुमारी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, दोपहर के समय ये बच्चियां नदी किनारे कपड़ा धोने गई थीं। इसी दौरान वे नदी के गहरे हिस्से में चली गईं और पानी में डूबने लगीं।


घटना के दौरान उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े। ग्रामीणों ने किसी तरह एक बच्ची को बाहर निकालने में सफलता पाई, लेकिन दुर्भाग्यवश तीनों बहनों को बचाया नहीं जा सका। ग्रामीणों की कोशिशों के बावजूद गहरे पानी और तेज धारा के कारण तीनों बच्चियों की जान नहीं बचाई जा सकी।


घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मृतक बच्चियों के परिजनों से पूछताछ की और गांव में सुरक्षा एवं सतर्कता बढ़ा दी। इस हादसे की वजह से पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

सारण से पवन कुमार सिंह रिपोर्ट