BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? उधर से उधर जा रहे हैं, अरे कहां जा रही है? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल Bihar LPG crisis : मोतिहारी में गैस सिलेंडर को लेकर मारपीट, लाइन में पहले लगने पर दो लोग भिड़े; बिहार में चौथे दिन भी गैस संकट क्या एनडीए में भी क्रॉस वोटिंग का डर? 5वीं सीट को लेकर NDA का ‘मास्टर प्लान’, विधायकों को वोटिंग तक पटना नहीं छोड़ने का निर्देश Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ...
12-May-2025 04:51 PM
By MANOJ KUMAR
BIHAR: 9 मई 2025 को छपरा के नगर थाना क्षेत्र में हिताची कैश मैनेजमेंट सर्विस कंपनी के कैश वैन से 70 लाख रूपया चोरी हुआ था। कैश वैन से 70 लाख की चोरी मामले का खुलासा घटना के 48 घंटे के भीतर पुलिस ने किया है। सारे पैसे के साथ 3 बदमाशों को सारण पुलिस ने धर दबोचा है। पुलिस इसे बड़ी कामयाबी मान रही है।
कैश वैन से 70 लाख रूपये की चोरी का मामला नगर थाने में दर्ज हुआ था। जिसका कांड सं0-248/25 है। घटना से जुड़ी सभी पहलुओं की जाँच एवं घटना के त्वरित कार्रवाई के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक सारण के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण के नेतृत्व में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर सहित SIT टीम का गठन किया गया था।
SIT की टीम द्वारा तकनीकी अनुसंधान एवं प्राप्त आसूचना के आधार पर घटना को अंजाम देन वाले कैश वैन के 02 कस्टोडियन गार्ड एवं 01 इनके परिजन जो घटना में संलिप्त थे उन्हें धर दबोचा। पुलिस ने कुल 03 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही चोरी गयी सभी 70 लाख रूपये को बरामद कर लिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के द्वारा घटना में अपनी संलिप्ता को स्वीकार किया गया है। अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है। इस कांड के उद्भेदन में शामिल सभी पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस कर्मी को वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण के द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पता:-
1. रत्नेश कुमार साह, पिता-भवसागर साह, सा०-बरदहियाँ, थाना-मढ़ौरा, जिला-सारण।
2. सोनू कुमार सिंह, पिता-ओमप्रकाश सिंह, सा०-फकुली, थाना-मुफ्फसिल, जिला-सारण।
3. कृष्ण कुमार, पिता-कमलेश सिंह, सा०-कटहरी बाग, थाना-नगर, जिला-सारण।
जब्त सामानों की विवरणी :-
1. नगद राशि-70 लाख रूपये, 2. मोबाइल-04, 3. घटना कारित करने में प्रयुक्त मोटरसाइकिल-01.
4. घटना कारित करने में प्रयुक्त हेलमेट-01, 5. घटना के समय उपयोग किया गया पेन्ट शर्ट-01,
6. घटना कारित करने में प्रयुक्त डुप्लीकेट चाभी-01
टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी :-
1. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1।
2. थानाध्यक्ष नगर थाना एवं थाना के अन्य कर्मी।
3. जिला आसूचना इकाई, सारण।