BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? उधर से उधर जा रहे हैं, अरे कहां जा रही है? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल Bihar LPG crisis : मोतिहारी में गैस सिलेंडर को लेकर मारपीट, लाइन में पहले लगने पर दो लोग भिड़े; बिहार में चौथे दिन भी गैस संकट क्या एनडीए में भी क्रॉस वोटिंग का डर? 5वीं सीट को लेकर NDA का ‘मास्टर प्लान’, विधायकों को वोटिंग तक पटना नहीं छोड़ने का निर्देश Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ...
24-May-2025 09:11 PM
By First Bihar
CHAPRA: छपरा के श्यामचक फ्लाईओवर पर एक व्यक्ति की हत्या किये जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। मृतक की पहचान छत्रधारी बाजार, राणा प्रताप नगर निवासी 38 वर्षीय रामू के रूप में हुई है, जो मंडल कारा के पास किराना का दुकान चलाता था। घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मगाईडीह गांव के पास श्यामचक रेलवे फ्लाईओवर की है। जहां हत्या के बाद शव को फ्लाईओवर के नीचे फेंक दिया गया।
घटना के संबंध में मृतक रामू की पत्नी ने बताया कि मंडल कारा में तैनात सिपाही शिव शंकर पति को बीती रात एक दावत में ले गया था। लौटते समय यह दुखद घटना घटी। उनके साथ में अभय साह नामक एक और व्यक्ति भी था। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और रामू को गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस जांच में फ्लाईओवर के नीचे खून के निशान पाए गए, लेकिन बाइक दुर्घटना का कोई प्रमाण नहीं मिला। रामू की पत्नी ने प्राथमिकी में सिपाही शिव शंकर को नामजद आरोपी बनाया है। उसने बताया कि सिपाही उसके पति की बाइक भी अपने पास रखता था और पूर्व में दोनों के बीच इसको लेकर विवाद हो चुका था। घटना के बाद से शिव शंकर फरार है और उसका मोबाइल स्विच ऑफ है। इस घटना ने न केवल रामू के परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है, बल्कि पूरे छपरा शहर में आक्रोश लहर दौड़ गई है। पुलिस इस मामले की गहन जांच में जुट गई है ।।।