IPL 2026 : ओपनिंग सेरेमनी रद्द, रंगारंग कार्यक्रम के बिना होगा धमाकेदार सीजन का आगाज! जानिए BCCI ने क्यों किया यह बदलाव ‘लंबे इंतजार के बावजूद भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर…’, अब बुकिंग एजेंसी के पास जाकर किया हंगामा; लगाया यह आरोप IRCTC Down : अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो ध्यान दें! IRCTC सेवाएं 26-27 मार्च को 5 घंटे तक रहेंगी डाउन, आखिरी समय की बुकिंग पर भारी असर! क्या था ‘ऑपरेशन सिंदूर’? अब बड़े पर्दे पर सामने आएगी पूरी सच्चाई, विवेक अग्निहोत्री ने किया फिल्म का ऐलान Bihar crime news : पल्सर बाइक सहित युवक को किया आग के हवाले, पूरे गांव में सनसनी Bihar road project : मुंगेर-मिर्जा चौकी दो-लेन सड़क इस महीने तक होगी तैयार, जाम और ट्रैफिक की परेशानी होगी खत्म! दादी के साथ मंदिर गई बच्ची को किडनैप कर दरिंदगी… गंभीर हालत में पटना रेफर; जांच में जुटी पुलिस घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत BIHAR NEWS : वर्दी में रील बनाना पड़ा भारी! दारोगा को SP ने किया सस्पेंड, जानिए क्या है बिहार पुलिस का गाइडलाइंस कोल्ड स्टोरेज हादसे में बिहार के तीन मजदूरों की मौत, कई घायल, गांव में पसरा मातम
23-May-2025 07:44 AM
By First Bihar
Sanjay Jha: पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित आतंकवाद के विरुद्ध वैश्विक जनमत तैयार करने के उद्देश्य से भारत द्वारा गठित एक उच्चस्तरीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने हाल ही में ब्राजील, ऑस्ट्रेलिया, कोलंबिया, ग्रीस और दक्षिण कोरिया के राजदूतों से संवाद किया। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व जदयू के राज्यसभा सांसद संजय झा कर रहे हैं।
संजय झा ने बैठक में भारत का रुख स्पष्ट करते हुए कहा, “आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई अब केवल भारत की नहीं, बल्कि पूरे विश्व की साझी जिम्मेदारी बन चुकी है। आज भारत निशाना है, कल कोई और देश हो सकता है। इसलिए तटस्थ रहकर कोई भी देश सुरक्षित नहीं रह सकता।”
उन्होंने जोर देकर कहा कि अधिकांश अंतरराष्ट्रीय आतंकी घटनाओं की कड़ियाँ पाकिस्तान से जुड़ी होती हैं। “पाकिस्तान न केवल आतंकियों को पनाह देता है, बल्कि उन्हें प्रशिक्षण, हथियार और वित्तीय सहायता भी प्रदान करता है। यह समय है कि इस सच्चाई को वैश्विक मंच पर उजागर किया जाए।” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रुख का हवाला देते हुए उन्होंने कहा, “अब यह ‘न्यू नॉर्मल’ है। भारत अपने नागरिकों की सुरक्षा से समझौता नहीं करेगा और हर हमले का माकूल जवाब देगा।”
प्रतिनिधिमंडल विभिन्न देशों में जाकर पाकिस्तान की सीमापार आतंकी गतिविधियों की जानकारी साझा कर रहा है और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से एकजुट होकर आतंकवाद के विरुद्ध कार्रवाई की अपील कर रहा है।उल्लेखनीय है कि हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारत ने 6-7 मई की रात पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) में आतंकवादी ढांचों पर सटीक कार्रवाई की थी। इसके प्रतिउत्तर में पाकिस्तान ने 8 से 10 मई तक भारतीय सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने का प्रयास किया, जिसका भारतीय सेना ने प्रभावशाली ढंग से मुकाबला किया। अंततः दोनों देशों के सैन्य अधिकारियों के बीच 10 मई को वार्ता के बाद कार्रवाई रोकने पर सहमति बनी थी |