ब्रेकिंग न्यूज़

मुकेश सहनी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं, कहा - श्रीराम का चरित्र देता है जीवन में सही राह... BIHAR POLICE : गोली चलाने वाले 'थानेदार' को पुरस्कार...9 अप्रैल को 'मेडल', विवाद बढ़ा तो वीर पशुपति मेडल देने का आदेश लिया गया वापस Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर Summer Vacation in Himachal: भीड़ से दूर छिपी एक जादुई झील… जहां पहुंचते ही लगेगा जैसे किसी सपनों की दुनिया में आ गए हों IPL 2026 : ओपनिंग सेरेमनी रद्द, रंगारंग कार्यक्रम के बिना होगा धमाकेदार सीजन का आगाज! जानिए BCCI ने क्यों किया यह बदलाव ‘लंबे इंतजार के बावजूद भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर…’, अब बुकिंग एजेंसी के पास जाकर किया हंगामा; लगाया यह आरोप IRCTC Down : अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो ध्यान दें! IRCTC सेवाएं 26-27 मार्च को 5 घंटे तक रहेंगी डाउन, आखिरी समय की बुकिंग पर भारी असर! क्या था ‘ऑपरेशन सिंदूर’? अब बड़े पर्दे पर सामने आएगी पूरी सच्चाई, विवेक अग्निहोत्री ने किया फिल्म का ऐलान Bihar crime news : पल्सर बाइक सहित युवक को किया आग के हवाले, पूरे गांव में सनसनी Bihar road project : मुंगेर-मिर्जा चौकी दो-लेन सड़क इस महीने तक होगी तैयार, जाम और ट्रैफिक की परेशानी होगी खत्म!

Home / bihar / BIHAR: संदिग्ध परिस्थिति में किन्नर की मौत, किराये के कमरे में फंदे से...

BIHAR: संदिग्ध परिस्थिति में किन्नर की मौत, किराये के कमरे में फंदे से लटका मिला शव

थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने का इंतजार कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही घटना के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

28-Feb-2026 08:40 PM

By First Bihar

BAGAHA:बगहा के पटखौली थाना क्षेत्र के डुमवलिया मोहल्ले में एक 30 वर्षीया किन्नर की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान रेणु देवी के रूप में हुई है, जो पिछले 3 महीने से चंदन कुमार सिंह के मकान में किराए पर रह रही थी। 


वह अपने कमरे में फंदे से लटकी मिली है। किन्नर का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। इस घटना की सूचना मकान मालिक ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही दल बल के साथ मौके पर पहुंचे पटखौली थानाध्यक्ष हृदयानंद ने पूरी घटना की जानकारी ली। स्थानीय लोगों की मदद से शव को नीचे उतारा गया। पुलिस ने आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया।


सूचना पर एफएसएल की टीम भी घटनास्थल पर पहुंचीं और साक्ष्य संकलन में जुट गई। पुलिस ने मकान मालिक, पड़ोसियों व अन्य किरायेदारों से पूछताछ शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि बगल के कमरे में एक अन्य किन्नर लैला और पास में ही डायल 112 का पुलिसकर्मी भी रहता है, जो घटना के समय ड्यूटी पर था। 


थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने का इंतजार कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही घटना के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।