ब्रेकिंग न्यूज़

समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल

Home / bihar / samastipur-news / Bihar News: बिहार में स्कॉर्पियो और स्कूल वैन की जोरदार टक्कर, हादसे में...

Bihar News: बिहार में स्कॉर्पियो और स्कूल वैन की जोरदार टक्कर, हादसे में स्कूली बच्चे समेत तीन लोग घायल

Bihar News: सहरसा में स्कॉर्पियो और स्कूल वैन की जोरदार टक्कर में एक बच्चे समेत तीन लोग घायल, घायलों का इलाज नारायण मेडिकल कॉलेज में जारी।

19-Dec-2025 03:47 PM

By RITESH HUNNY

Bihar News: बिहार के सहरसा सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत Top-2 के मधेपुरा मुख्य मार्ग बाइपास सड़क पर शुक्रवार की दोपहर बाद एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यह दुर्घटना मुख्य मार्ग स्थित नारायण मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के सामने हुई। 


स्कूली बच्चों से भरी मैजिक वाहन और एक स्कॉर्पियो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कुल तीन लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक स्कूली बच्चा और दो युवा शामिल हैं। स्कॉर्पियो मधेपुरा जिले की नशा मुक्त अभियान से जुड़ी बताई जा रही है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा। स्कूल वैन घटनास्थल पर हीं पलट गया। 


घायल बच्चों में एन.एस. पब्लिक स्कूल के छात्र शामिल हैं। घायलों में एक बच्चे की पहचान आरुष (9 वर्ष), पिता मोनू ठाकुर के रूप में की गई है, जिसका हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं स्कॉर्पियो सवार दो लोग भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए नारायण मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया। 


घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा गया। लोगों का आरोप है कि बाईपास सड़क का निर्माण कार्य अधूरा है और इसी कारण यहां आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती रहती है। प्रशासन से जल्द सड़क निर्माण पूरा कराने और सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने की मांग की गई है। इधर, घटना की सूचना मिलते हीं पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।