ब्रेकिंग न्यूज़

चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार बिहार में पैक्स चुनाव में बड़ा बदलाव: अब आम लोग भी बन सकेंगे सदस्य… जानिए कैसे बदल गई पूरी प्रक्रिया Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान

Home / bihar / samastipur-news / सहरसा में ट्रैक्टर चालक से दिनदहाड़े एक लाख की छिनतई, चाकू के बल...

सहरसा में ट्रैक्टर चालक से दिनदहाड़े एक लाख की छिनतई, चाकू के बल पर बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम

सहरसा के बनमा ईटहरी थाना क्षेत्र में बुधवार को चाकू दिखाकर बदमाशों ने ट्रैक्टर चालक से एक लाख रुपये की छिनतई की। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई, पुलिस जांच में जुटी है।

17-Dec-2025 09:06 PM

By RITESH HUNNY

SAHARSA: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं, और एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला सहरसा का है जहां अपराधियों ने चाकू का भय दिखाकर दिनदहाड़े एक लाख की छिनतई कर ली। ट्रैक्टर चालक के पैसे छीनने के बाद बदमाश मौके से नौ दो ग्यारह हो गये। 


घटना बनमा ईटहरी थाना क्षेत्र के बनमा–सुगमा मुख्य मार्ग की है जहां बुधवार को दिनदहाड़े छिनतई की घटना हुई। गुरुजी गोदाम के पास चार अज्ञात बदमाशों ने ट्रैक्टर चालक से चाकू के बल पर एक लाख रुपये छीन लिए और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद आसपास के इलाके में भय और अफरातफरी मच गयी। 


बताया जाता है कि सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र के जलसीमा स्थित महादेव ट्रेडर्स की ओर से 50 बंडल छड़ ट्रैक्टर पर लोड कर सलखुआ थाना क्षेत्र के ऋषभ ट्रेडर्स भेजा गया था। माल की डिलीवरी के बाद ऋषभ ट्रेडर्स के संचालक ऋषिकेश आनंद ने ट्रैक्टर चालक बिजेंद्र सादा को एक लाख रुपये नकद दिए, जिसे वह जलसीमा वापस ले जा रहा था। 


इसी दौरान पहले से घात लगाए बदमाशों ने रास्ता रोककर ट्रैक्टर को घेर लिया और चाकू दिखाकर रुपयों की छिनतई कर ली।  सूचना मिलते हीं बनमा ईटहरी थानाध्यक्ष खुशबू कुमारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई, हालांकि अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। पीड़ित से गहन पूछताछ जारी है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।