BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाक Bihar liquor ban : “शराबबंदी वाले बिहार में फिर जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में मौत का सिलसिला जारी, अब तक 4 की मौत, थानेदार सस्पेंड और कई गिरफ्तार Bihar News: नालंदा में छेड़खानी के बाद सियासी सरगर्मी तेज… पीड़िता से मिले पप्पू यादव, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल BIHAR NEWS : कभी थे खून के प्यासे दुश्मन, अब संन्यास से पहले करा रहे महादंगल! जानिए अनंत–विवेका की हैरान कर देने वाली कहानी बिहार में आज दिखेगा देशी और विदेशी पहलवानों का जलवा, अनंत कुमार सिंह ने सजाया अखाड़ा – जानिए क्या है खास इंतजाम, क्यों मचने वाली है सबसे बड़ी कुश्ती दंगल की धूम! Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो...
03-Apr-2026 10:30 AM
By RAMESH SHANKAR
Bihar crime news : समस्तीपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां ताजपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक रेलवे लोको पायलट की गोली मारकर हत्या कर दी। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और स्थानीय लोगों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना ताजपुर थाना क्षेत्र के हरपुर भिंडी पंचायत स्थित ताजपुर-हलई सड़क पर दरजनिया पुल के पास शुक्रवार की सुबह करीब 8:00 बजे हुई। मृतक की पहचान राजेंद्र कापर के पुत्र प्रमोद कुमार के रूप में की गई है, जो रेलवे में लोको पायलट (रेल ड्राइवर) के पद पर कार्यरत थे।
बताया जा रहा है कि प्रमोद कुमार ड्यूटी पूरी कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे बाइक सवार अपराधियों ने उन पर अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। हमले की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि प्रमोद कुमार के शरीर पर कई गोलियों के निशान पाए गए हैं। गोली लगते ही उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। स्थानीय लोगों ने इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश जताया और जिले में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। लोगों का कहना है कि अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि दिनदहाड़े इस तरह की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है, जबकि पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है।
घटना की सूचना मिलते ही ताजपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके।
मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है। उनका कहना है कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है, जिसमें आपसी रंजिश, लूटपाट या अन्य कारणों की संभावना भी शामिल है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले का जल्द खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
इस घटना ने एक बार फिर समस्तीपुर में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से आम लोगों में भय का माहौल है और लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। अब देखने वाली बात होगी कि पुलिस इस मामले में कितनी जल्दी कार्रवाई कर पाती है और पीड़ित परिवार को न्याय दिला पाती है।