ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन Bihar News : डेडलाइन खत्म… अब हड़ताली राजस्व अफसरों की जाएगी नौकरी, लिस्ट हो रहा तैयार; दो दिन में हो जाएगा हिसाब -किताब BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी ! इनलोगों का 1 से 10 अप्रैल के बीच होगी जॉइनिंग; जानिए पूरा अपडेट IAS ranking Bihar : बिहार की नई IAS सीनियरिटी लिस्ट ने सबको चौंका दिया, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत चौथे नंबर पर, जानिए टॉप पर है किसका नाम... medicine price hike : 1 अप्रैल से दवाएं महंगी! पेरासिटामोल-एंटीबायोटिक के बढ़ेंगे दाम, जानिए कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद

Home / bihar / बिहार की महिलाओं से माफी मांगें गिरधारी लाल, विपक्ष के बाद अब जेडीयू...

बिहार की महिलाओं से माफी मांगें गिरधारी लाल, विपक्ष के बाद अब जेडीयू ने कर दी मांग

अश्वमेघ देवी ने कहा कि गिरधारी लाल का यह बयान महिलाओं के आत्म-सम्मान को ठेस पहुंचाने वाला बयान है। मंत्री पति तुरंत सार्वजनिक रूप से माफी मांगें, क्योंकि बिहार की महिलाएं इसे कभी बर्दाश्त नहीं करेंगी।

04-Jan-2026 05:07 PM

By RAMESH SHANKAR

SAMASTIPUR: जनता दल यूनाइटेड की विधायक और बिहार महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष अश्वमेघ देवी ने उत्तराखंड सरकार की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री के पति गिरधारी लाल साहू द्वारा बिहार की महिलाओं पर दिए गए अपत्तिजनक बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है। 


अश्वमेघ देवी ने कहा कि गिरधारी लाल का यह बयान महिलाओं के आत्म-सम्मान को ठेस पहुंचाने वाला है। उन्होंने मांग की कि मंत्री पति तुरंत सार्वजनिक रूप से माफी मांगें, क्योंकि बिहार की महिलाएं इसे कभी बर्दाश्त नहीं करेंगी।


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार महिलाओं के मान-सम्मान और सशक्तिकरण के लिए काम कर रहे हैं। विपक्षी पार्टियां राजद और कांग्रेस के साथ-साथ अब बीजेपी की सहयोगी पार्टी जदयू ने भी इस बीजेपी नेता के इस बयान की निंदा की है। गिरधारी लाल को महिलाओं से माफी मांगने को कहा। अश्वमेघ देवी ने कहा कि पूरी पार्टी महिलाओं के सम्मान के लिए खड़ी है। अश्वमेघ देवी ने कहा कि गिरधारी लाल के बयान की जितनी भर्त्सना की जाए, वह कम है।


विधायक ने कहा कि बिहार की महिलाएं राजनीतिक, प्रशासनिक और अन्य क्षेत्रों में सर्वोच्च पदों पर हैं। ऐसे में यह बयान किसी भी रूप में बर्दाश्त योग्य नहीं है। उन्होंने कहा, “बिहार की महिलाएं पूरे देश में अपना परचम लहरा रही हैं, और 25 हजार में खरीदने की बात करने वाले गिरधारी लाल को यह बात समझना चाहिए।”


दो दिन पूर्व उत्तराखंड के मंत्री पति गिरधारी लाल साहू ने एक कार्यक्रम के दौरान मंच पर बैठे लोगों के सामने यह बयान दिया था, जिसमें उन्होंने कहा कि बिहार की महिलाएं 25 हजार में खरीदी जा सकती हैं। इस दौरान मंच पर मौजूद लोग हंसते रहे और कोई भी महिला या अन्य व्यक्ति इस बयान के खिलाफ खड़ा नहीं हुआ।