‘JDU से सीएम नहीं बनाया तो NDA की दुर्गति तय’, नीतीश कुमार के इस्तीफे पर बोले पप्पू यादव ‘JDU से सीएम नहीं बनाया तो NDA की दुर्गति तय’, नीतीश कुमार के इस्तीफे पर बोले पप्पू यादव बिहार में नशे के नेटवर्क पर बड़ा वार… 12 हजार से ज्यादा कफ सिरप जब्त, 4 गिरफ्तार वैशाली में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रुपये घूस लेते दारोगा रंगे हाथ गिरफ्तार बेतिया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप, पति और ससुर गिरफ्तार नीतीश के इस्तीफे को भाजपा की साजिश बताने वाले तेजस्वी पर भड़के दिलीप जायसवाल, कहा..मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है? चालान से बचने का अनोखा ड्रामा… हेलमेट पर रोका तो थाने में ‘माता’ बनकर झूमने लगी महिला, पुलिस भी रह गई दंग अवैध शराब का सुरक्षित ठिकाना बना मुजफ्फरपुर का पताही एयरपोर्ट, 4242 लीटर वाइन जब्त Bihar Crime: पंचायत भवन में मिला महिला कर्मचारी का शव… बाहर से बंद था दरवाजा, परिजनों ने जताई साजिश की आशंका ‘फर्जी भगवान’ गिरफ्तार, खुद को महादेव बता महिला से किया दुष्कर्म, आपत्तिजनक तस्वीरें दिखा कर रहा था ब्लैकमेल
07-Feb-2026 07:58 PM
By First Bihar
SAHARSA: सहरसा से बड़ी खबर आ रही है, जहां कनरिया थाना क्षेत्र के फरेवा मुसहरी गांव में लौंडा-नाच करने वाले 4 साथियों ने कीटनाशक दवा खा लिया। जिसके बाद सभी की हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में चारों को पास के अस्पताल में एडमिट कराया गया। लेकिन इलाज के दौरान ही 3 युवकों ने दम तोड़ दिया। वही एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार चारों दोस्त शादी-विवाह या अन्य समारोह में बुलावे पर जाते थे और लौंडा-नाच करते थे। चारों ने कीटनाशक दवा क्यों खाया इसका पता नहीं चल पाया है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस घटना के सही कारणों का पता लगाने में जुटी है।
लोगों के बीच इस बात की भी चर्चा हो रही है कि चारों नशा करते थे और कीटनाशक का इस्तेमाल नशे के रूप में करने के चलते चारों की स्थिति बिगड़ गयी। जिसके बाद चारों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
मृतकों की पहचान अर्जुन सदा के 20 वर्षीय पुत्र राजा कुमार और मंगनी सदा के 18 वर्षीय बेटे सन्नी देवल के रूप में हुई है। जबकि एक मृतक नाबालिग है। बीमार चौथा लड़का भी नाबालिग हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।
