ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Railway : बिहार के इस जिले को मिली बड़ी सौगात, 137 KM नई रेल लाइन से जुड़ेगा शहर , 621 करोड़ की परियोजना से बदलेगी अर्थव्यवस्था और कनेक्टिविटी! BIHAR POLICE : “पुलिस ने मारा” की अफवाह… और फिर तांडव, छीनी SLR राइफल ! CCTV से सामने आया सच, जानिए फलका थाना कांड ममाले का क्या है असली कहानी Bihar Politics : इस्तीफे से पहले बड़ा दांव! दिल्ली में इस दिन नीतीश कुमार की हाई लेवल मीटिंग, क्या इस बैठक में तय होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री ? BIHAR NEWS : ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल के हॉस्टल में 12 साल के छात्र की रहस्यमयी मौत, परिजनों ने कहा- ये हादसा नहीं हत्या BIHAR POLICE : बिहार पुलिस अब होगी और ताकतवर, करोड़ों की लागत से खरीदी जाएंगी 4000 आधुनिक पिस्टल; क्या इससे अपराध पर लगेगा लगाम? Bihar News : अब गांव में ही होगी ग्रेजुएशन! बिहार के 215 प्रखंडों में खुलेंगे नए कॉलेज, इतने सीटों पर होगा एडमिशन Bihar Politics : खरमास खत्म होते ही बिहार को मिलेगा नया CM! सूबे में कौन बनेगा नया मुख्यमंत्री? इस दिन इस्तीफा दे सकते हैं नीतीश कुमार BIHAR NEWS : वाल्मीकि नगर के दौरे पर होंगे नीतीश कुमार, विकास योजनाओं की होगी समीक्षा; क्या मिलेंगे नए प्रोजेक्ट्स? पढ़ें पूरी खबर Bihar weather : बिहार में 4 दिन का तूफानी अलर्ट! आंधी-बारिश से मचेगा मौसम का कहर मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान!

Home / bihar / Bihar News: बैंक से लोन कलेक्शन के दौरान हुई लूट का खुलासा, हथियारबंद...

Bihar News: बैंक से लोन कलेक्शन के दौरान हुई लूट का खुलासा, हथियारबंद लुटेरा गिरफ्तार

Bihar News: बिहार के सहरसा जिले के नवहट्टा थाना क्षेत्र में उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक के एक कर्मचारी से हथियार के बल पर हुई लूट की घटना का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर लिया है।

15-Aug-2025 08:33 AM

By RITESH HUNNY

Bihar News: बिहार के सहरसा जिले के नवहट्टा थाना क्षेत्र में उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक के एक कर्मचारी से हथियार के बल पर हुई लूट की घटना का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।


यह घटना 3 जुलाई 2025 को उस समय घटी जब बैंक कर्मचारी कौशल कुमार, नवहट्टा बाजार स्थित एक सीएसपी (कस्टमर सर्विस प्वाइंट) में जमा की गई ऋण किस्तों की राशि लेकर बैंक लौट रहे थे। उसी दौरान बाइक सवार अज्ञात हथियारबंद अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और बंदूक की नोक पर नगद राशि लूट कर फरार हो गए।


घटना के बाद पीड़ित द्वारा दर्ज प्राथमिकी के आधार पर 5 जुलाई को केस दर्ज किया गया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सदर एसडीपीओ आलोक कुमार के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया।


तकनीकी जांच, सीसीटीवी फुटेज और आसूचना इकाई की मदद से पुलिस ने मधेपुरा जिले के घैलाढ़ थाना क्षेत्र के चित्ती गांव निवासी पप्पू कुमार पाल उर्फ प्रभुशंकर पाल को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान के साथ ही उसके आपराधिक इतिहास का भी खुलासा हुआ है।


पुलिस के अनुसार, पप्पू पाल के खिलाफ सहरसा और सुपौल जिलों के विभिन्न थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें लूट, चोरी और अवैध हथियार रखने जैसे अपराध शामिल हैं। मामले में प्रयुक्त मोटरसाइकिल पहले ही पुलिस द्वारा जब्त की जा चुकी थी, जिससे अपराधियों की पहचान और लोकेशन ट्रैक करने में मदद मिली।


फिलहाल आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अन्य संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए मधेपुरा, सुपौल और सीमावर्ती इलाकों में लगातार छापेमारी कर रही है। जांच टीम में  नवहट्टा थानाध्यक्ष ज्ञानरंजन कुमार, , पुलिस पदाधिकारी रोशन कुमार और संजीव कुमार, जिला आसूचना इकाई के अधिकारी और विशेष सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे। 


पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी हो, तो तुरंत नजदीकी थाने को सूचित करें। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया है कि लूटकांड में शामिल बाकी अपराधियों को भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


बैंक कर्मचारियों को लूट का निशाना बनाने की यह वारदात सुरक्षा व्यवस्था की एक बड़ी चुनौती थी, लेकिन पुलिस की तेज़ और तकनीकी रूप से सशक्त कार्रवाई ने इसे सुलझा लिया। यह कार्रवाई न केवल कानून व्यवस्था के प्रति आम जनता का भरोसा बढ़ाती है, बल्कि अपराधियों के लिए भी एक सख्त संदेश है।