“क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल Tandoori Roti At Home: अब ढाबे जाने की जरूरत नहीं… बिना तंदूर-ओवन के बनेगी परफेक्ट तंदूरी रोटी, घर पर ही आजमाएं यह आसान ट्रिक KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में फंसी UPSC 2025 में बदला ट्रेंड: इंटरव्यू में पीछे रहने के बावजूद OBC ने फाइनल मेरिट में EWS को छोड़ा पीछे, जानिए रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहत BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम
19-May-2021 04:23 PM
By NEERAJ
SAHARSA: देश में कोरोना का कहर जारी है। महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए गरीबों को मुफ्त अनाज देने की योजना सरकार ने शुरू की। गरीबों के बीच मुफ्त राशन का वितरण कर सरकार भले ही गरीबों को राहत देने का दावा कर रही हो लेकिन सच्चाई यह है कि इन्हें मिलने वाला अनाज ऐसा है जिसे इंसान तो दूर जानवरों के खाने लायक भी यह नहीं है।

हम बात सहरसा के कहरा खाद्य गोदाम की कर रहे हैं जहां परिवहन अभिकर्ता व जिला प्रबंधक की मिलीभगत से बारिश में भिंगकर सड़े बदबूदार चावल को ग्रामीण क्षेत्रों में वितरण के लिए रखा गया है। जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों के बीच इस चावल का वितरण कर खपाने का उद्धेश्य था लेकिन डीलर इसे लेने से ना सिर्फ इनकार कर रहे है बल्कि प्रबंधकों पर कई तरह का आरोप भी लगा रहे हैं।

डीलरों ने बताया कि सड़ा हुआ चावल कोई लेना नहीं चाहता। इसे लेकर लोग डीलरों को निशाना बनाते है। डीलर के साथ मारपीट भी की जाती है। बारिश में भिंग जाने से चावल के बोरे खराब हो गये थे। उसे लौटाने के बजाए गोदाम में रखा गया है। सड़े अनाज को डीलरों को देने के लिए रखा गया है। ऐसे में यदि इस बदबूदार चावल का वितरण लोगों के बीच किया जाएगा तो हंगामा होने से कोई नहीं रोक सकता। यह चावल ऐसा है जिसे इंसान तो दूर जानवरों के खाने लायक भी नहीं है।

खाद्य निगम का संचालन प्रबंधक के बजाए डाटा ऑपरेटर कर रहे हैं। शायद यही वजह है कि यहां अनियमितता चरम पर है। जब इस बाबत गोदाम के प्रबंधक से मिलने की कोशिश की गयी तो गोदाम से नदारद दिखे। डाटा ऑपरेटर ने बताया कि सड़े हुए चावल को तत्काल गोदाम में रखा गया है। डाटा ऑपरेटर महादेव का कहना है कि बारिश से भिंगने के कारण चावल का बोरा खराब हुआ है जबकि चावल ठीक है।

इस पूरे मामले की तह तक जाए तो सच्चाई कुछ और ही है। परिवहन अभिकर्ता की लापरवाही से ट्रक पर चावल भींगकर खराब हो गया। जिसकी जानकारी जब जनवितरण प्रणाली के दुकानदारों को हुई तक इस बात की सूचना संघ को दी गयी। संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में खराब चावल उतारने का विरोध किया गया। इसकी सूचना पर जिला प्रबंधक गोदाम पहुंचे और आश्वासन देकर मामले को शांत किया।

प्रबंधक ने कहा था कि सड़ा हुआ चावल गोदाम में नहीं उतारा जायेगा। लेकिन परिवहन अभिकर्ता, जिला प्रबंधक व गोदाम प्रबंधक की मिलीभगत से इसे ग्रामीण क्षेत्रों के डीलरों के बीच खपाने के उद्देश्य से सड़े चावल को ट्रक से उतार कर गोदाम में रख लिया गया। इस मामले में जब जिला प्रबंधक से संपर्क करने की कोशिश की गयी तो वे मिलने से इनकार कर दिया। ऐसे में यह चावल डीलरों को दिया जाएगा जिसके बाद मजबुरीवश उन्हें यह चावल लोगों के बीच वितरण करना पड़ेगा।

