ब्रेकिंग न्यूज़

Amazon Parcel Scam : Amazon पार्सल में शराब का खेल! मछली दाना के नाम पर 314 लीटर तस्करी का खुलासा; पढ़िए पूरी खबर Bihar Accident : शराब लदी कार का कहर! दुकान खोल रहे बुजुर्ग को रौंदा, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी

Home / bihar / Road Accident: बहन के घर जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत,...

Road Accident: बहन के घर जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर

Road Accident: बिहार के सहरसा में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाईक चालक की मौके पर ही मौत हो गई है.

20-Jun-2025 12:23 PM

By RITESH HUNNY

Road Accident: बिहार के सहरसा में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाईक चालक की मौके पर ही मौत हो गई है। यह जिले के बैजनाथपुर थाना क्षेत्र की घटना है। बताया जा रहा है कि सहरसा-मधेपुरा मुख्य मार्ग में तिलावे धार पुल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाईक चालक डिवाईडर से टकरा गया। इस हादसे में बाईक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। 


मृतक की पहचान 35 वर्षीय संतोष कुमार साह डिवाइडर से टकरा गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। संतोष मोहनपुर, ढोली वार्ड नंबर 8 के निवासी थे और बलवाहाट स्थित ग्रामीण बैंक में चपरासी के पद पर दैनिक मजदूर के रूप में कार्यरत थे। मृतक के भतीजे राजकुमार ने बताया है कि संतोष अपनी बहन के घर बैजनाथपुर जा रहे थे, तभी अचानक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मारी। टक्कर के कारण वह बाइक सहित डिवाइडर से भिड़ गए और गंभीर चोटों के चलते उनका निधन हो गया। 


घटना की जानकारी पुलिस ने शुक्रवार की सुबह परिजनों को चौकीदार के माध्यम से दी, जिससे परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के तीन बच्चे हैं, दो लड़के और एक लड़की, जिनका भरण-पोषण संतोष की कमाई पर निर्भर था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और अज्ञात वाहन के चालक की तलाश में छानबीन तेज कर दी है। 


बैजनाथपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और जल्द ही दोषी को गिरफ्तार किया जाएगा। स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने परिवार को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया है। इस हादसे ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और सड़क दुर्घटना रोकने के उपायों पर पुनः सवाल खड़े कर दिए हैं।


स्थानीय लोग और परिजन संतोष के आकस्मिक निधन से सदमे में हैं और पुलिस से जल्द न्याय की उम्मीद कर रहे हैं। साथ ही, इस दुखद हादसे ने सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता को भी रेखांकित किया है ताकि भविष्य में ऐसे हादसे रोके जा सकें।