परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार
17-Dec-2025 09:06 PM
By RITESH HUNNY
SAHARSA: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं, और एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला सहरसा का है जहां अपराधियों ने चाकू का भय दिखाकर दिनदहाड़े एक लाख की छिनतई कर ली। ट्रैक्टर चालक के पैसे छीनने के बाद बदमाश मौके से नौ दो ग्यारह हो गये।
घटना बनमा ईटहरी थाना क्षेत्र के बनमा–सुगमा मुख्य मार्ग की है जहां बुधवार को दिनदहाड़े छिनतई की घटना हुई। गुरुजी गोदाम के पास चार अज्ञात बदमाशों ने ट्रैक्टर चालक से चाकू के बल पर एक लाख रुपये छीन लिए और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद आसपास के इलाके में भय और अफरातफरी मच गयी।
बताया जाता है कि सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र के जलसीमा स्थित महादेव ट्रेडर्स की ओर से 50 बंडल छड़ ट्रैक्टर पर लोड कर सलखुआ थाना क्षेत्र के ऋषभ ट्रेडर्स भेजा गया था। माल की डिलीवरी के बाद ऋषभ ट्रेडर्स के संचालक ऋषिकेश आनंद ने ट्रैक्टर चालक बिजेंद्र सादा को एक लाख रुपये नकद दिए, जिसे वह जलसीमा वापस ले जा रहा था।
इसी दौरान पहले से घात लगाए बदमाशों ने रास्ता रोककर ट्रैक्टर को घेर लिया और चाकू दिखाकर रुपयों की छिनतई कर ली। सूचना मिलते हीं बनमा ईटहरी थानाध्यक्ष खुशबू कुमारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई, हालांकि अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। पीड़ित से गहन पूछताछ जारी है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।