ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : मुंबई में बिहार के युवक की हत्या, गांव में शव पहुंचते ही लोगों का भड़का आक्रोश; सड़क जाम हथियार दिखाकर ‘भौकाल’ बनाना पड़ा भारी… वायरल रील ने पहुंचाया थाने, पुलिस ने ऐसे उतारा सारा ‘स्वैग’ BIHAR NEWS : भीड़ पर डंडे, टूट गया कंट्रोल! नालंदा मंदिर में 9 की मौत का CCTV ने खोला राज, जानिए भगदड़ के दौरान क्या हुआ कन्फर्म हो गया कि नीतीश इस्तीफा देंगे: बिहार सरकार ने जारी की अधिसूचना, किया गया खास इंतजाम Bihar News : इस दिन दिल्ली जाएंगे CM नीतीश, 10 को राज्यसभा शपथ और फिर बड़ा फैसला? Bihar Crime : पत्नी ने हसुआ से काटा पति का गला, बोरे में भर फेंकी लाश; अब खुद जेल पहुंची महिला; पढ़िए पूरी खबर BIHAR NEWS : पटना नगर आयुक्त की संपत्ति का खुलासा: पत्नी के पास डेढ़ किलो सोना और ढाई किलो चांदी; चौंकाने वाले आंकड़े Bihar Road Accident : शादी से 10 दिन पहले उजड़ा घर! हाइवा ट्रक ने ठेला चालक को कुचला, मौके पर हुई मौत; ट्रक चालक फरार Bihar Road Project : 3 साल से अधर में फंसा फोरलेन! रामनगर-कच्ची दरगाह प्रोजेक्ट फिर रुका, जानिए क्या है असली कारण? Bihar News : मंच पर गाना, नीचे हंगामा! कल्पना पटवारी के कार्यक्रम में चलीं कुर्सियां, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज

Home / bihar / सहरसा के युवक की संदिग्ध मौत: मधेपुरा में मिला शव, परिजनों ने दोस्तों...

सहरसा के युवक की संदिग्ध मौत: मधेपुरा में मिला शव, परिजनों ने दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप

सहरसा के 23 वर्षीय अस्मित आनंद उर्फ विनीत का शव मधेपुरा में लावारिस हालत में मिला। परिजनों ने उसकी हत्या का आरोप दोस्तों पर लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

20-Nov-2025 09:02 PM

By First Bihar

SAHARSA: सहरसा के वार्ड 07 निवासी 23 साल के अस्मित आनंद उर्फ विनीत की हत्या का आरोप परिजनों ने लगाया है। परिवार वालों को आशंका है कि उसके दोस्तों ने ही उसे बुलाकर उसकी हत्या कर दी है। दरअसल बीते बुधवार के सुबह अस्मित का शव लावारिश अवस्था मे मधेपुरा जिले के सिंघेश्वर थाने में मिला था। अस्मित का फोटो सोशल मीडिया पर देखे जाने के बाद उसकी पहचान परिजनों ने की थी।


अस्मित आनंद उर्फ विनीत चार भाई बहनों में दूसरे स्थान पर था। अस्मित के पिता अभय कुमार यादव पेशे से किसान हैं। उन्होंने बताया कि उनका इकलौता बेटा मधेपुरा के आरपीएम कॉलेज से ग्रेजुएशन कर चुका है और बीए पास करने के बाद उसके सर्टिफिकेट लेने के लिए बीते 17 नवंबर को दोपहर 2:00 बजे पड़ोस के रहने वाले श्रवन कुमार के बाईक लेकर अकेले ही मधेपुरा निकल गया था। 


इसके बाद उसी रोज शाम के 6:35 पर मां को फोन कर बताया कि वह 18 नवंबर को वापस घर आएगा। उसने बताया कि उसके एक दोस्त का जन्मदिन है और उस बर्थडे में वह रुक जायेगा। इसके बाद उसी रात 8:51 पर अंतिम बातचीत वह अपने दोस्त विजय से की। जिसमें उसने अपने दोस्त से हाल समाचार पूछा और बोला कि 18 नवंबर को वापस घर आएगा। 


इसके बाद परिवार वालों द्वारा उसके मोबाईल पर बातचीत करने के लिए फोन किया गया तो उधर से फोन काट दिया जाता और फोन रिसीव नहीं किया जा रहा था। 19 नवंबर बुधवार की शाम सोशल मीडिया के माध्यम से अस्मित आनंद का फोटो शेयर किया गया। तब परिवार वालों द्वारा बुधवार की रात मधेपुरा जिले के सिंघेश्वर थाना पहुंचकर शव की शिनाख्त की।


 गुरुवार को परिवार वालों द्वारा अस्मित के शव को पुलिस के कागजी कार्रवाई के उपरांत सहरसा के शाहपुर गांव लाया गया। जहां परिजनों ने इकलौते बेटे की मौत को लेकर हत्या की बात बताई है। उन लोगों ने कहा कि जो दोस्त के घर पर वह गया था उन लोगों से पुलिस को पूछताछ करनी चाहिए। सिघेश्वर थाना के थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने कहा कि थाना क्षेत्र के बुढ़ावे पुल के समीप बुधवार को लावारिस अवस्था में शव मिला था। जिसके पहचान होने के बाद परिजन को सब पोस्टमार्टम के उपरांत सौंप दिया गया है। इस मामले में कार्रवाई की जा रही है।