ब्रेकिंग न्यूज़

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम पटना में होगा फर्स्ट बिहार-झारखंड का "आरोग्य एक्सीलेंस अवॉर्ड्स" 2026: समाज के लिए बेहतर काम करने वाले डॉक्टरों का होगा सम्मान GAYA: महाचक में रामनवमी शोभा यात्रा और शतचंडी महायज्ञ: आस्था, एकता और सेवा का अद्भुत संगम रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक क्या खास दुआ लेकर बाबा केवल महाराज के दरबार पहुंचे मुकेश सहनी…? जानिए क्या बोले VIP प्रमुख

Home / bihar / सहरसा में विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, होली में खपाने की थी...

सहरसा में विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, होली में खपाने की थी तैयारी

सहरसा के बिहरा थाना क्षेत्र में डीईयू और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 518.400 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की गई। ट्रक चालक मो. कलाम को गिरफ्तार कर ट्रक संख्या JH 10 DC 5776 को जब्त किया गया।

12-Feb-2026 04:12 PM

By RITESH HUNNY

SAHARSA:बिहार में शराबबंदी पिछले 10 साल से लागू है, लेकिन इसके बावजूद आए दिन शराब की खेप पकड़ी जा रही है। इस बार होली में खपाने के उद्धेश्य से शराब लाई गयी थी। सहरसा जिले में DEU सहरसा और बिहरा थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किया है। यह कार्रवाई बिहरा थाना क्षेत्र के पटोरी गांव में की गई।


थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा ने बताया कि डीईयू टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि दरभंगा से बनगांव होते हुए सुपौल की ओर एक ट्रक में अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही डीईयू टीम ने बिहरा थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद संयुक्त रूप से ट्रक का पीछा किया गया।


पटोरी बाजार स्थित एसबीआई बैंक पोखर के पास ट्रक संख्या JH 10 DC 5776 को पकड़ा गया। ट्रक को थाना लाकर जब तलाशी ली गई तो उसमें तहखाना बनाकर छिपाई गई 60 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। शराब की पेटियों को ऊपर से मोटी चादर से ढंका गया था ताकि किसी को शक न हो।


जांच के दौरान पाया गया कि प्रत्येक पेटी में 180 एमएल की व्हिस्की की 48 बोतलें थीं। कुल 2880 बोतलें यानी 518.400 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की गई। पुलिस ने ट्रक और शराब को जब्त कर लिया है तथा चालक मो. कलाम (निवासी– दुमका) को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बिहरा थाना क्षेत्र में इतनी बड़ी मात्रा में शराब बरामद होने से पुलिस महकमे में हलचल है, वहीं यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।