मुकेश सहनी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं, कहा - श्रीराम का चरित्र देता है जीवन में सही राह... BIHAR POLICE : गोली चलाने वाले 'थानेदार' को पुरस्कार...9 अप्रैल को 'मेडल', विवाद बढ़ा तो वीर पशुपति मेडल देने का आदेश लिया गया वापस Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर Summer Vacation in Himachal: भीड़ से दूर छिपी एक जादुई झील… जहां पहुंचते ही लगेगा जैसे किसी सपनों की दुनिया में आ गए हों IPL 2026 : ओपनिंग सेरेमनी रद्द, रंगारंग कार्यक्रम के बिना होगा धमाकेदार सीजन का आगाज! जानिए BCCI ने क्यों किया यह बदलाव ‘लंबे इंतजार के बावजूद भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर…’, अब बुकिंग एजेंसी के पास जाकर किया हंगामा; लगाया यह आरोप IRCTC Down : अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो ध्यान दें! IRCTC सेवाएं 26-27 मार्च को 5 घंटे तक रहेंगी डाउन, आखिरी समय की बुकिंग पर भारी असर! क्या था ‘ऑपरेशन सिंदूर’? अब बड़े पर्दे पर सामने आएगी पूरी सच्चाई, विवेक अग्निहोत्री ने किया फिल्म का ऐलान Bihar crime news : पल्सर बाइक सहित युवक को किया आग के हवाले, पूरे गांव में सनसनी Bihar road project : मुंगेर-मिर्जा चौकी दो-लेन सड़क इस महीने तक होगी तैयार, जाम और ट्रैफिक की परेशानी होगी खत्म!
31-Dec-2025 04:59 PM
By First Bihar
PATNA: हिस्ट्रीशीटर के साथ तेजस्वी यादव के विदेश घूमने के सवाल पर उनके मामा साधु यादव गरम हो गये। भांजे का समर्थन लेते हुए साधु यादव कहने लगे कि कोई देखने नहीं गया है कि तेजस्वी यादव विदेश घूम रहे हैं। साधू यादव उल्टे मीडिया पर ही भड़क गये और कहने लगे कि आपलोग गंभीर बात कीजिए। हल्का बात नहीं करना चाहिए।
साधु यादव ने आगे कहा कि क्या कोई गायब हो जाएगा, बिहार छोड़ देगा। घूमने फिरने लोग जाता है ना जी..अभी तो कोई काम भी नहीं है, विधानसभा भी नहीं चल रहा है, जब एसेंबली चलता है तब बिजनेस भी होता है। आप लोग बिना मतलब का बात करते रहते हैं। आप लोग गंभीर सवाल कीजिए हमसे हल्का सवाल नहीं कीजिए।
वही बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल की करारी हार पर लालू प्रसाद यादव के बड़े साले और पूर्व सांसद साधु यादव ने सीधे तौर पर कहा कि राष्ट्रीय जनता दल की यदि यह दुर्गति हुई है तो उसका कारण सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस है। जिसके चलते राजद की यह दुर्गति हुई है। राष्ट्रीय जनता दल को कांग्रेस से अपने आप को अलग कर लेना चाहिए। आरजेडी के बल पर कांग्रेस है. कांग्रेस का बिहार में कोई आधार नहीं है।
साधु यादव से यह पूछा गया कि कांग्रेस कह रही है कि वह राष्ट्रीय जनता दल को बिहार में छोड़ देगी। इस सवाल पर साधु यादव भड़क गये और कहने लगे की कांग्रेस का कोई जनाधार नहीं है। कांग्रेस के नहीं रहने से राजद पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। हम तो बहुत पहले से यह बात कह रहे थे कि राष्ट्रीय जनता दल को कांग्रेस को छोड़ देना चाहिए क्योंकि कांग्रेस का कोई जनाधार बिहार में नहीं है। कांग्रेस को जो वोट मिलता है वह राजद के कारण ही मिलता है।
वही बहन राबड़ी देवी का बंगला खाली किये जाने का नोटिस मिलने और पौधा और गमला बंगला से ले जाने पर जेडीयू नेता नीरज कुमार के सवाल उठाए जाने पर साधु यादव ने कहा कि नीरज कुमार को इस तरह की ओछी बात नहीं करनी चाहिए क्योंकि राबड़ी देवी लालू प्रसाद यादव बड़ी लीडर है। जो अपना पर्सनल पेड़ पौधा जो रहता है वो तो जईबे करेगा ना.. किसी को भी इस तरह की ओछापन बात नहीं करना चाहिए।
पटना से प्रेम राज की रिपोर्ट


