BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर
17-Aug-2022 01:08 PM
AURANGABAD: औरंगाबाद से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक शिक्षक और उनकी पत्नी की सड़क हादसे में मौत हो गई है. दम्पति बाइक से स्कुल जा रहे थे. रास्ते में पिकअप वैन और बाइक में टक्कर हो गई और बाइक पर सवार दंपत्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में दंपत्ति को पास के अस्पताल ले गये, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद गांव में मातम छा गया है.
मृतक ओबरा थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव के रहने वाले हैं. जानकारी के मुताबिक दोनों दंपत्ति सरकारी स्कूल में शिक्षक थे और रोज एक ही साथ स्कूल जाते थे. बुधवार की सुबह भी दोनों पति पत्नी स्कूल जा रहे थे. पिकअप वैन से टक्कर होने से दोनों की मौत हो गयी. मृतक पति का नाम अशोक पासवान बताया जा रहा है और पत्नी का नाम बसंती कुमारी है. मृतक अशोक पासवान ओबरा थाना क्षेत्र के ही मध्य विद्यालय डीहरा लख में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे और उनकी पत्नी मध्य विद्यालय खरांटी में सहायक शिक्षिका थी. स्कूल जाने के रास्ते में गाड़ी में पेट्रोल लेने गये थे. जैसे ही बाइक मुड़ी आगे से आ रही पिकअप वैन ने बाइक को टक्कर मार दी.
घटना के बाद स्थानीय लोग इलाज के लिए दोनों को अस्पताल ले गये, जहां पति की मौत पहले ही हो गयी थी और पत्नी कि मौत इलाज के दौरान हो गई. फिलहाल पुलिस ने पिकअप वैन को कब्जे में ले लिया है और चालक को भी गिफ्तार कर लिया है. फिलहाल उससे पूछताछ चल रही है. दोनों शिक्षक की मौत के बाद जिला के तमाम शिक्षकों में मातम पसरा हुआ है.