ब्रेकिंग न्यूज़

दरभंगा-बेंगलुरु रूट पर अकासा एयर की सीधी उड़ान, जानिए.. फ्लाइट का किराया और टाइमिंग दरभंगा-बेंगलुरु रूट पर अकासा एयर की सीधी उड़ान, जानिए.. फ्लाइट का किराया और टाइमिंग Bihar News : समस्तीपुर में दर्दनाक हादसा, शॉर्ट सर्किट से लगी आग में 5 साल के मासूम की मौत; पांच घर जलकर खाक बिहार में जीविका दीदियों को मिला नया टास्क: बिजली कार्यालयों के लिए करना होगा अब यह काम, JEEVIKA और SBPDCL के बीच करार बिहार में जीविका दीदियों को मिला नया टास्क: बिजली कार्यालयों के लिए करना होगा अब यह काम, JEEVIKA और SBPDCL के बीच करार बिहार में आग का कहर… घर में सो रहे मासूम की जलकर मौत, पांच घर राख; पलभर में उजड़ गया पूरा मोहल्ला Bihar murder case : 15 साल बाद लिया खून का बदला! बेटे की सरेआम हत्या से सनसनी, पिता के केस में गवाही देना पड़ा भारी कटिहार उपद्रव मामले में बड़ा एक्शन, 20 नामजद समेत 700 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कटिहार उपद्रव मामले में बड़ा एक्शन, 20 नामजद समेत 700 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: बच्चों की तकरार बनी कत्ल की वजह… मां-बेटियों ने मिलकर महिला को पीट-पीटकर मार डाला, इलाके में सनसनी

Home / bihar / रूपेश की पत्नी ने सीएम नीतीश से 'असली गुनहगार' को पकड़ने की बात...

रूपेश की पत्नी ने सीएम नीतीश से 'असली गुनहगार' को पकड़ने की बात कही, SSP के पास कोई ठोस सबूत नहीं, ऋतुराज का कबूलनामा झूठा

07-Feb-2021 10:11 PM

PATNA : राजधानी पटना के बहुचर्चित रूपेश सिंह हत्याकांड के कथित खुलासे के बाद पुलिस की कार्यशैली, सबूतों, दावों और कथित मुख्य अपराधी ऋतुराज के कबूलनामे पर सवाल उठ रहे हैं. रूपेश सिंह की पत्नी नीतू सिंह ने रविवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलकर असली गुनहगार को गिरफ्तार करने की मांग की है. उन्होंने सीएम से भी इस बात को कहा कि रोडरेज की बात पर उन्हें बिलकुल भी यकीन नहीं है. इस हत्याकांड के पीछे जरूर कोई बड़ी साजिश है.


पटना में सीएम से उनके आवास पर मुलाकात के दौरान राज्य के डीजीपी एसके सिंघल और रूपेश हत्याकांड का कथित तौर पर खुलासा करने वाले पटना के एसएसपी उपेंद्र शर्मा भी मौजूद थें. एसएसपी के सामने ही रूपेश की पत्नी ने उनके दावों को सीएम के पास झूठा कह दिया. सीएम से मिलकर घर पहुंचे रूपेश के भाई नंदेश्वर सिंह ने कहा पटना पुलिस से यदि न्याय नहीं मिला तो सीबीआई से जांच कराने के लिए सीएम से फिर गुहार लगाएंगे. जरूरत पड़ी तो कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया जाएगा. 



इधर, सीएम ने न्याय दिलाने का भरोसा दिया है. डीजीपी और एसएसपी ने भी कहा कि मुख्य आरोपित पकड़ा जा चुका है. जांच जारी है. घटना में शामिल अपराधी किसी भी सूरत में बच नहीं पाएंगे. एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने बताया कि सीएम से परिजनों की मुलाकात के दौरान मुझे भी बुलाया गया था. मैं छपरा जाकर मैनेजर की पत्नी समेत परिजनों से भी मिला था और उन्हें इस मामले में की गई कार्रवाई को लेकर उन्हें जानकारी दी थी. 



पटना पुलिस के एसएसपी उपेंद्र शर्मा के दावे पर रूपेश के भाई ने साफ कहा कि रोडरेज में यह वारदात हुई, अपराधी के इस कबूलनामे पर यकीन नहीं है. रोडरेज से जुड़ा पटना पुलिस के पास कोई ठोस साक्ष्य नहीं है. इस घटना के पीछे बड़ी साजिश रची गई है. मीडियाकर्मियों से उन्होंने ये भी कहा कि पकड़ा गया अपराधी ऋतुराज हत्यारा हो सकता है लेकिन कहानी कुछ और हो सकती है. इसलिए इसकी गहन जांच की जानी चाहिए.