Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल
15-Feb-2026 10:16 PM
By FIRST BIHAR
Bihar School News: बिहार में शिक्षा का अधिकार कानून (आरटीई) के उल्लंघन के मामले में राज्य सरकार ने 3,672 निजी विद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया है। इन स्कूलों ने शिक्षा विभाग के पोर्टल पर नामांकन क्षमता और आधारभूत संरचना का विवरण अपलोड नहीं किया था।
शिक्षा विभाग ने जिला शिक्षा पदाधिकारियों को इन विद्यालयों की जांच करने और स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए हैं। विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेन्द्र ने बताया कि पोर्टल पर 2,832 निजी स्कूलों के प्रस्वीकृति आवेदन लंबित हैं, जिनका निबटारा निर्धारित सीमा के अनुसार किया जाएगा।
साथ ही, जिन जिलों में आरटीई के तहत आवेदन सत्यापन लंबित हैं, उनके जिला शिक्षा पदाधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। समीक्षा में यह भी पाया गया कि 71,065 ऑनलाइन नामांकन आवेदन किए गए, जिनमें से 22,722 आवेदन अभी सत्यापन के लिए लंबित हैं।
यह कदम राज्य में शिक्षा का अधिकार कानून (आरटीई) की प्रभावी कार्यान्वयन सुनिश्चित करने और निजी विद्यालयों में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए उठाया गया है।