ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: कुलपति के घर पर बमबाजी, थाने के सामने अपराधियों का तांडव; हत्या की धमकी से दहशत पोल-खोल: एक्शन की सिफारिश हुई RWD कार्यपालक अभियंता पर...और ठेकेदार पर केस दर्ज करा मामले को रफा-दफा करने की कोशिश, E.E. पर मेहरबानी के क्या हैं मायने ? BIHAR NEWS : सरकारी अफसर या गैंगस्टर? कृषि अधिकारी ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, VIDEO देख दहल जाएगा दिल! Bihar News : नालंदा में NIA और ATS का बड़ा ऑपरेशन, सुबह से 6 ठिकानों पर छापेमारी; AK-47 कारतूस मामले से जुड़ा है पूरा केस; क्या सामने आएगा बड़ा खुलासा? BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह? BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल

Home / bihar / Road Accident: कार और बाइक में जोरदार टक्कर, सड़क हादसे में दो युवकों...

Road Accident: कार और बाइक में जोरदार टक्कर, सड़क हादसे में दो युवकों की हुई मौत

Road Accident: बिहार के रोहतास जिले के संझौली थाना क्षेत्र में एक अनियंत्रित कार और बाइक की टक्कर में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है, और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

04-Aug-2025 12:41 PM

By Ranjan Kumar

Road Accident: बिहार के रोहतास ज़िले के संझौली थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सासाराम-आरा स्टेट हाईवे पर स्थित बैरी गांव के पास रविवार की सुबह एक अनियंत्रित कार और बाइक के बीच हुई जबरदस्त टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में जान गंवाने वाले युवकों की पहचान बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के मतुली गांव निवासी पवन कुमार (19) और झलु कहार (18) के रूप में की गई है। 


बताया जा रहा है कि दोनों युवक पास के किसी गांव में पूजा के लिए फूल लाने बाइक से जा रहे थे। जैसे ही वे बैरी गांव के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही एक तेज़ रफ्तार और अनियंत्रित कार ने उनकी बाइक को सीधे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि झलु कहार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल पवन कुमार को स्थानीय लोगों ने सासाराम सदर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। मौके पर काफी संख्या में लोग जमा हो गए और उन्होंने सड़क पर आवागमन को कुछ देर के लिए बाधित भी कर दिया। संझौली पुलिस को सूचना मिलने के बाद वे त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया है।


इस हादसे के बाद मतुली गांव में मातम का माहौल है। गांव के दो होनहार युवकों की असमय मौत से पूरा गांव स्तब्ध है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में शोक की लहर है और लोगों की भीड़ मृतकों के घरों पर जुटी हुई है। पुलिस ने बताया कि कार की पहचान की जा रही है और चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और गैर इरादतन हत्या के तहत मामला दर्ज किया जाएगा। दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। स्थानीय प्रशासन ने शोकाकुल परिवार को आपदा राहत कोष के तहत मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है।