खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
29-Dec-2025 06:40 PM
By RANJAN
ROHTAS: बिहार में समोसा उधार नहीं देने पर जमकर मारपीट हो गयी। इस घटना में आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गये हैं। इस मामले में दोनों पक्षों से 16 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
मारपीट की यह घटना रोहतास जिले के कोचस स्थित अमैसी डिहरा गांव की है। जहां समोसा नहीं देने पर दुकानदार के साथ मारपीट की गई। इस दौरान गोलीबारी की भी सूचना है। मारपीट में 6 से अधिक लोगों को चोटें आई है, वो घायल हो गये हैं। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों से 16 लोगों को गिरफ्तार किया है।
बताया जाता है कि कोचस के अमैसी डिहरा गांव में एक समोसे की दुकान पर उधार समोसा देने से इनकार करने पर विवाद बढ़ गया और फिर दुकानदार के साथ मारपीट की गई। देखते ही देखते कस्टमर और दुकानदार दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद इतना बढ़ गया की लाठी डंडे चलने लगे। एक पक्ष पर फायरिंग करने का भी आरोप है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हंगामा और मारपीट कर रहे 16 लोगों को हिरासत में ले लिया।
सभी से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। वहीं पुलिस द्वारा पकड़ कर लाए गए 16 लोगों के परिजन भी थाने पर पहुंचे हैं। बताया जाता है कि सत्येंद्र यादव और अन्य लोगों के द्वारा समोसा को लेकर विवाद हुआ। जिसमें अभिमन्यु चौहान सहित कई महिला घायल हो गयी। घायलों को पास के अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

