ब्रेकिंग न्यूज़

समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल

Home / bihar / rohtas-news / डेहरी में अतिक्रमण के खिलाफ चला बुलडोजर, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए तोड़े...

डेहरी में अतिक्रमण के खिलाफ चला बुलडोजर, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए तोड़े गए घर

स्थानीय लोगों का कहना है कि अंग्रेजी शासनकाल में जब नहर की खुदाई कराई जा रही थी, उस समय उनके पूर्वज मजदूरी करने आए थे और उसी दौरान यहां बस गए थे। लोगों का आरोप है कि जिन परिवारों को अंग्रेजों के दौर में बसाया गया था, आज उजाड़ा जा रहा है।

15-Dec-2025 05:52 PM

By RANJAN

ROHTAS: रोहतास जिले के डेहरी शहर में गुरुवार को अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की। इस दौरान प्रशासन का बुलडोजर चला और कई घरों को तोड़ दिया गया। कार्रवाई का विरोध कर रहे लोगों को पुलिस ने मौके से खदेड़ दिया। पूरे अभियान के दौरान इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी।


प्रशासन के अनुसार, डेहरी में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) का निर्माण प्रस्तावित है, जिसके लिए करीब 15 डिसमिल जमीन की आवश्यकता है। जिस स्थान को इसके लिए चिन्हित किया गया है, वहां कई वर्षों से लोग रह रहे थे और कई लोगों ने पक्के मकान भी बना लिए थे। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के तहत सभी निर्माणों को ध्वस्त किया गया।


वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि अंग्रेजी शासनकाल में जब नहर की खुदाई कराई जा रही थी, उस समय उनके पूर्वज मजदूरी करने आए थे और उसी दौरान यहां बस गए थे। लोगों का आरोप है कि जिन परिवारों को अंग्रेजों के दौर में बसाया गया था, आज उन्हीं परिवारों को उजाड़ा जा रहा है।


दूसरी ओर प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि यह जमीन वर्षों से अतिक्रमित थी। यहां करीब 80 करोड़ रुपये की लागत से सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण किया जाएगा, जिससे शहर के गंदे पानी को साफ कर नदी में छोड़ा जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक, शहर की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के लिए यह परियोजना जरूरी है, इसलिए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है।

news imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews image