ब्रेकिंग न्यूज़

Rajgir Zoo Safari : अब लाइन खत्म! राजगीर सफारी में एक ही पास से मिलेगा पूरा जंगल एक्सपीरियंस, लॉन्च हुआ प्रायोरिटी पैकेज; जानिए क्या है ख़ास टेंट हाउस का संचालक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही बिहार पुलिस टेंट हाउस का संचालक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही बिहार पुलिस Bihar News : बिहार में रेल क्रांति! इस जगह बनेगा देश का दूसरा फोरलेन रेल ब्रिज, एक साथ दौड़ेंगी 3 ट्रेनें; बदल जाएगा पूरा रेलवे सिस्टम! “वापसी की आहट या फैंस का भ्रम?” नेट्स में दिखे महेंद्र सिंह धोनी, ‘थाला’ की एंट्री को लेकर बढ़ा सस्पेंस, जानिए कोयला तस्करी मामला: ED ने I-PAC के ठिकानों पर दी दबिश, दिल्ली समेत कई जगहों पर छापेमारी कोयला तस्करी मामला: ED ने I-PAC के ठिकानों पर दी दबिश, दिल्ली समेत कई जगहों पर छापेमारी Bihar News : लोन देने में ढिलाई पर बैंकों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी, सरकार ले सकती है बड़ा फैसला बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के इलाके की तस्वीर: हवा में झूल रहे पिलर,खतरनाक पुल पर कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा आम आदमी पार्टी में बड़ा सियासी भूचाल… राघव चड्ढा से छीना राज्यसभा उपनेता पद, अशोक कुमार मित्तल को सौंपी गई नई जिम्मेदारी

Home / bihar / रोहतास में युवक की गोली मारकर हत्या: नहर किनारे मिला शव, मौके से...

रोहतास में युवक की गोली मारकर हत्या: नहर किनारे मिला शव, मौके से 3 खोखा और शराब की बोतलें बरामद

रोहतास के दिनारा में युवक सुधीर यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। नहर के पास शव मिला, मौके से तीन खोखे और शराब की बोतलें बरामद हुईं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

17-Nov-2025 04:38 PM

By First Bihar

ROHTAS: खबर रोहतास से आ रही है जहां दिनारा थाना क्षेत्र के कुड गोपालपुर गांव में एक युवक की गोली मार का हत्या कर दी गई । मौके से तीन खोखा बरामद किया गया है। मृतक की पहचान दिनारा निवासी सुधीर यादव के रूप में हुई है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है। 


बताया जाता है कि सुधीर यादव अपने दोस्तों से मिलने गया हुआ था। लेकिन जब नहीं लौटा तो परिजनों ने काफी खोजबीन शुरू की, तो आज शव चौसा नहर के पास से बरामद किया गया। मृतक सुधीर कुमार यादव दिनारा के रहने वाले क्लक्टर यादव का पुत्र था। मौके से शराब की खाली बोतले भी बरामद हुई है। 


सूचना मिलते ही दिनारा थाने की पुलिस के अलावे बिक्रमगंज के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संकेत कुमार भी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे जिसके बाद छानबीन शुरू की गयी। पुलिस में शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेजा है। मौके पर जिस तरह की संकेत मिले हैं, उससे लगता है कि किसी जान पहचान वाले लोग ने ही सुधीर की हत्या की है। हत्या के कारणों का खुलासा अभी नहीं हो पाया है। फिलहाल पुलिस घटना के तमाम बिंदुओं की जांच कर रही है।