PMCH को डबल डेकर फ्लाइओवर से मिलेगा सीधा कनेक्शन, मल्टी लेवल पार्किंग से बढ़ेगी सुविधा PMCH को डबल डेकर फ्लाइओवर से मिलेगा सीधा कनेक्शन, मल्टी लेवल पार्किंग से बढ़ेगी सुविधा BIHAR NEWS : यात्रियों के लिए बुरी खबर! इस एयरपोर्ट से उड़ानें हुईं कम, पटना समेत कई शहरों की फ्लाइट्स अचानक बंद बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानिए.. पूरी प्रक्रिया बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानिए.. पूरी प्रक्रिया BIHAR NEWS : क्या बदल रहे हैं समीकरण? फैसल रहमान की नीतीश कुमार से मुलाकात ने बढ़ाई चर्चा, RJD से बगावत का हाल ही में मिला है गिफ्ट कोरियन जैसी ‘ग्लास स्किन’ का सपना अब होगा सच… रात में सोने से पहले बस करें ये छोटा सा काम और दिखेगा कमाल का ग्लो! पटना जंक्शन का बदलेगा स्वरूप, 6 हजार वाहनों की स्मार्ट पार्किंग की होगी व्यवस्था; मास्टर प्लान तैयार पटना जंक्शन का बदलेगा स्वरूप, 6 हजार वाहनों की स्मार्ट पार्किंग की होगी व्यवस्था; मास्टर प्लान तैयार BIHAR NEWS : राज्यसभा के बाद अब MLC में महाजंग, पटना से दिल्ली तक हलचल; क्या फिर चलेगी नीतीश कुमार की रणनीति या तेजस्वी करेंगे कोई उलटफेर?
18-Nov-2025 06:23 PM
By First Bihar
ROHTAS: इस वक्त की बड़ी खबर रोहतास के डेहरी से आ रही है, जहां न्यू एरिया में एक प्रेमी ने अपने प्रेमिका के घर के सामने खुद को पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। इस दौरान 20 वर्षीय प्रेमी अंकित कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। मौक पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी है।
बताया जाता है कि मृतक अंकित ईदगाह मोहल्ले का रहने वाला था, वो बीटेक का छात्र था। बताया जाता है कि 6 माह पहले ही अंकित न्यू एरिया की रहने वाली एक लड़की से प्यार करता था और उसके साथ घर से भाग गया था। लेकिन बाद में दोनों को ढूंढकर लाया गया था। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद दोनों के परिजनों ने लड़के और लड़की को अपने-अपने घर लेकर चले गए थे।
लेकिन दोनों के बीच का प्रेम-प्रसंग और परवान चढ गया लेकिन देखते ही देखते तनाव इतना बढ़ गया कि दिनदहाड़े प्रेमी अंकित ने अपनी प्रेमिका के मोहल्ले में जाकर उसके घर के सामने खुद को पेट्रोल छिड़ककर आग लगा लिया। मोहल्ले के लोगों ने काबू करने की कोशिश की लेकिन उसे बचाने में सफल नहीं हो पाये। बुरी तरह झुलने से उसकी मौत हो गयी।
मौके पर पहुंचे डेहरी के ASP अतुलेश झा ने बताया कि पूरे मामले की सघनता से जांच की जा रही है। वहीं मृतक अंकित के पिता राकेश कुमार रजक का कहना है कि उसके पुत्र को जिंदा जलाकर मारा गया है। पुलिस घटना की तमाम बिन्दुओं की जांच कर रही है। मृतक और लड़की के परिजनों से पूछताछ की जा रही है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है। इलाके में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. इस घटना से इलाके के लोग भी हैरान हैं। मृतक के पिता ने मामले की जांच की मांग की है और आरोपियों की कड़ी से कड़ी सजा देने की बात कही है।