रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले Bihar News: घोटालेबाज अफसर को मिली सजा, अरबों की सरकारी राशि के खेल में थे शामिल, सृजन घोटाले में मिला यह दंड सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए भोजपुर में युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक की टीम Indian cricket news : टीम इंडिया का धमाका! अगले 12 महीनों में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया से होगी भिडंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल आशा बहाली में ‘रिश्वत का खेल’ बेनकाब… 10 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा गया BCM, मचा हड़कंप
16-Mar-2026 09:40 PM
By First Bihar
PATNA: युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार ने बिहार की पांचों राज्यसभा सीटों पर एनडीए गठबंधन की जीत पर प्रदेश की जनता का धन्यवाद दिया। रोहित कुमार ने कहा कि बिहार की जनता ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और एनडीए की नीतियों पर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि “बिहार पहले भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ था, आज भी है और आगे भी रहेगा।”
रोहित कुमार ने तेजस्वी यादव पर साधा निशाना
रोहित कुमार ने बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि चार्जशीटेड क्रिमिनल तेजस्वी यादव से ना तो उनकी पार्टी संभल रही है और न ही उनका गठबंधन। उन्होंने आगे कहा कि बिहार की जनता अब विकास और सुशासन के रास्ते पर आगे बढ़ चुकी है, इसलिए राज्य में कभी भी ‘जंगलराज’ की वापसी नहीं होगी।
राजनीतिक बयान से बढ़ी सियासी गर्मी
रोहित कुमार ने अपने बयान में यह भी कहा कि कानून अपना काम करेगा और तिहाड़ जेल तेजस्वी यादव का इंतजार कर रही है। उनके इस बयान के बाद बिहार की सियासत में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है।