ब्रेकिंग न्यूज़

दरभंगा-बेंगलुरु रूट पर अकासा एयर की सीधी उड़ान, जानिए.. फ्लाइट का किराया और टाइमिंग दरभंगा-बेंगलुरु रूट पर अकासा एयर की सीधी उड़ान, जानिए.. फ्लाइट का किराया और टाइमिंग Bihar News : समस्तीपुर में दर्दनाक हादसा, शॉर्ट सर्किट से लगी आग में 5 साल के मासूम की मौत; पांच घर जलकर खाक बिहार में जीविका दीदियों को मिला नया टास्क: बिजली कार्यालयों के लिए करना होगा अब यह काम, JEEVIKA और SBPDCL के बीच करार बिहार में जीविका दीदियों को मिला नया टास्क: बिजली कार्यालयों के लिए करना होगा अब यह काम, JEEVIKA और SBPDCL के बीच करार बिहार में आग का कहर… घर में सो रहे मासूम की जलकर मौत, पांच घर राख; पलभर में उजड़ गया पूरा मोहल्ला Bihar murder case : 15 साल बाद लिया खून का बदला! बेटे की सरेआम हत्या से सनसनी, पिता के केस में गवाही देना पड़ा भारी कटिहार उपद्रव मामले में बड़ा एक्शन, 20 नामजद समेत 700 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कटिहार उपद्रव मामले में बड़ा एक्शन, 20 नामजद समेत 700 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: बच्चों की तकरार बनी कत्ल की वजह… मां-बेटियों ने मिलकर महिला को पीट-पीटकर मार डाला, इलाके में सनसनी

Home / bihar / Road Accident: सड़क हादसे में युवक की मौत, 6 दिन पहले हुई थी...

Road Accident: सड़क हादसे में युवक की मौत, 6 दिन पहले हुई थी शादी

Road Accident: सासाराम के तुर्कबलिया में सड़क हादसे में नवविवाहित दीपक तिवारी की मौत। ट्रक की टक्कर से हुआ हादसा। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

11-Jun-2025 11:48 AM

By First Bihar

Road Accident: रोहतास जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के तुर्कबलिया में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 21 वर्षीय नवविवाहित युवक दीपक तिवारी की मौत हो गई है। दीपक की शादी 5 जून को ही हुई थी और 9 जून को गवना कराकर वह ससुराल से लौटा था। हादसे ने परिवार को गहरे शोक में डुबो दिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया गया है।


मृतक दीपक तिवारी राजपुर थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव निवासी राम दरोगा तिवारी के पुत्र थे। उनके बड़े भाई मनीष तिवारी ने बताया कि दीपक का तिलक 2 जून को हुआ था और 5 जून को उनकी शादी हुई। 9 जून को ही गवना कराकर वह ससुराल से पकड़ी गांव लौटे थे। बुधवार सुबह दीपक अपनी नई बाइक से जा रहे थे, तभी तुर्कबलिया के पास एक ट्रक ने एक अन्य बाइक को टक्कर मार दी। इस टक्कर के कारण दूसरी बाइक ने दीपक की बाइक को ठोकर मारी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।


हादसे की सूचना मिलते ही राजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दीपक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेजा। सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ. संजय कुमार ने मृत्यु की पुष्टि की है। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच कर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया और अब उसकी तलाश शुरू कर दी है।


रिपोर्ट: रंजन कुमार, सासाराम