BIHAR NEWS : खाना बनाते समय लगी आग ने मचाई तबाही, घर का सारा सामान जलकर खाक; लाखों का नुकसान बिहार में STF का बड़ा एक्शन: रेलवे स्टेशन से कुख्यात शराब माफिया गिरफ्तार, अब खुलेंगे उसके नेटवर्क के गहरे राज! Bihar Police Attack : पुलिस पर बड़ा हमला! एएसआई का हाथ टूटा, वार्ड पार्षद समेत कई आरोपी नामजद अमेरिका-ईरान के बीच हुए सीजफायर से भारत को फायदा, जल्द खत्म हो जाएगी यह बड़ी टेंशन अमेरिका-ईरान के बीच हुए सीजफायर से भारत को फायदा, जल्द खत्म हो जाएगी यह बड़ी टेंशन Iran crisis news : ईरान में खतरा बढ़ा! सीजफायर के बाद भारतीयों के लिए दूतावास ने जारी की बड़ी एडवाइजरी, कहा - तुरंत करें यह काम सावधान! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… मोबाइल हैक कर नए तरीके से ठगी कर रहे साइबर अपराधी मातम में बदली खुशियां: शादी की तैयारियों के बीच किसान ने गंवाए दोनों हाथ, आनेवाली थी बेटी की बारात इस महीने शुरू होगी नई गंगा रेल पुल, यात्रियों को मिलेगी बड़ी सुविधा; जानिए कैसे बदलेगा कनेक्टिविटी BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह बनने जा रहा हाईटेक स्टेडियम, टेरेस हेलीपैड और ग्लास ब्रिज, 15 करोड़ के प्रोजेक्ट से बदलेगा इस जिले का भविष्य
17-May-2025 07:58 AM
By First Bihar
Road Accident: बिहार के मधुबनी जिले के लौकहा थाना क्षेत्र के मझौरा गांव में तकरीबन 8 बजे के आसपास तेज आंधी तूफान के बीच एक तेज रफ्तार पिकअप और बाइक की टक्कर में बाइक सवार तीन युवक धर्मेंद्र कुमार यादव, लक्ष्मण कुमार यादव (दोनों सहोदर भाई) और विवेक कुमार यादव की मौत हो गई है।
जानकारी के मुताबिक ये तीनों युवक बाइक पर सवार होकर के लौकहा बाजार, मझौरा से अपने घर बलानपट्टी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पिकअप की टक्कर से घटनास्थल पर ही तीनों युवक की मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों युवक हवा में उछलकर सड़क पर जा गिरे।
सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची लौकहा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर हॉस्पिटल भेज दिया है। पिकअप को भी जब्त कर लिया गया है, जबकि चालक फरार हो चुका।
कुमार गौरव की रिपोर्ट