दरभंगा-बेंगलुरु रूट पर अकासा एयर की सीधी उड़ान, जानिए.. फ्लाइट का किराया और टाइमिंग दरभंगा-बेंगलुरु रूट पर अकासा एयर की सीधी उड़ान, जानिए.. फ्लाइट का किराया और टाइमिंग Bihar News : समस्तीपुर में दर्दनाक हादसा, शॉर्ट सर्किट से लगी आग में 5 साल के मासूम की मौत; पांच घर जलकर खाक बिहार में जीविका दीदियों को मिला नया टास्क: बिजली कार्यालयों के लिए करना होगा अब यह काम, JEEVIKA और SBPDCL के बीच करार बिहार में जीविका दीदियों को मिला नया टास्क: बिजली कार्यालयों के लिए करना होगा अब यह काम, JEEVIKA और SBPDCL के बीच करार बिहार में आग का कहर… घर में सो रहे मासूम की जलकर मौत, पांच घर राख; पलभर में उजड़ गया पूरा मोहल्ला Bihar murder case : 15 साल बाद लिया खून का बदला! बेटे की सरेआम हत्या से सनसनी, पिता के केस में गवाही देना पड़ा भारी कटिहार उपद्रव मामले में बड़ा एक्शन, 20 नामजद समेत 700 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कटिहार उपद्रव मामले में बड़ा एक्शन, 20 नामजद समेत 700 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: बच्चों की तकरार बनी कत्ल की वजह… मां-बेटियों ने मिलकर महिला को पीट-पीटकर मार डाला, इलाके में सनसनी
17-Apr-2022 09:46 AM
PATNA : रमजान का पाक महीना चल रहा है. इस महीने में रोजेदारों को इफ्तार कराना नेकी माना जाता है. ऐसे में सिय्सी पार्टियां भी कहां पीछे रहने वाली हैं. पिछले दो साल से कोरोना की वजह से यह संभव नहीं हो पा रहा था. लेकिन इस बार फिर इसकी शुरुआत हो चुकी है. राजद का दावत-ए-इफ्तार 22 अप्रैल को राबड़ी आवास 10 सर्कुलर रोड में होगा.
विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी, विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और विधायक तेजप्रताप यादव की ओर से लोगों को आमंत्रण दिया जा रहा है. आमंत्रण पत्र में कहा गया है कि पवित्र रमजान के मुबारक मौके पर 22 अप्रैल को शाम में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया है. हालांकि राजद सुप्रीमो दिल्ली में हैं, लेकिन फिर भी बिहार में राबड़ी आवास पर यह दावत दी जा रही है.
बता दें कि इससे पहले बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान इफ्तार की दावत करके इस साल सियासी पार्टियों की शुरुआत कर चुके हैं. और सीएम नीतीश कुमार ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया. दो साल के अंतराल के बाद मुख्यमंत्री आवास में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया था.
नीतीश कुमार के दावत-ए-इफ्तार में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस, शिक्षा मंत्री विजय चौधरी, उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रामसूरत कुमार, पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमां खान, राजद विधान पार्षद डा. रामचंद्र पूर्वे, सांसद, रामकृपाल यादव, विधान पार्षद देवेश चंद्र ठाकुर, कांग्रेस विधायक, शकील अहमद खान, लोजपा प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज, मुख्य सचिव आमिर सुबहानी व कई अन्य गण्यमान्य मौजूद थे.