BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन Bihar News : डेडलाइन खत्म… अब हड़ताली राजस्व अफसरों की जाएगी नौकरी, लिस्ट हो रहा तैयार; दो दिन में हो जाएगा हिसाब -किताब BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी ! इनलोगों का 1 से 10 अप्रैल के बीच होगी जॉइनिंग; जानिए पूरा अपडेट IAS ranking Bihar : बिहार की नई IAS सीनियरिटी लिस्ट ने सबको चौंका दिया, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत चौथे नंबर पर, जानिए टॉप पर है किसका नाम... medicine price hike : 1 अप्रैल से दवाएं महंगी! पेरासिटामोल-एंटीबायोटिक के बढ़ेंगे दाम, जानिए कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद
25-Jun-2025 06:18 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार की पूर्व मंत्री और पूर्व सांसद रेणु कुशवाहा ने आज बुधवार को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) का दामन थाम लिया। बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष मंगली लाल मंडल की मौजूदगी में रेणु कुशवाहा ने राष्ट्रीय जनता दल की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर तेजस्वी यादव ने कहा कि हम तो पहले ही कह चुके हैं कि अगर कुशवाहा समाज एक कदम चलेगा तो तेजस्वी 4 कदम चलने का काम करेगा। लोकसभा में सबसे ज्यादा कुशवाहा को टिकट देने का काम इंडिया गठबंधन ने किया था। हम कुशवाहा समाज को साथ लेकर चलने वाले लोग हैं।
बता दें कि रेणु कुशवाहा नीतीश सरकार में मंत्री रह चुकी हैं। वह जेडीयू, बीजेपी और एलजेपी में भी रह चुकी हैं,अब आरजेडी में शामिल हो गयी हैं। तेजस्वी यादव और मंगली लाल मंडल ने उन्हें पार्टी की सदस्यता हासिल करायी। रेणु कुशवाहा के आरजेडी में शामिल होने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। रेणु कुशवाहा के आरजेडी में शामिल होने से एनडीए को बड़ा झटका लगा है।
बता दें कि रेणु कुशवाहा 3 बार विधायक,एक बार सांसद और दो बार बिहार की मंत्री रह चुकी हैं। वो कुशवाहा समाज की बड़ी नेता मानी जाती है। 2024 के लोकसभा चुनाव में खगड़िया सीट पर रेणु कुशवाहा एलजेपी के टिकट की बड़ी दावेदार थी लेकिन उनकी जगह चिराग पासवान ने वह टिकट राजेश वर्मा को दे दिया। जिसके बाद से ही रेणु कुशवाहा एनडीए से नाराज चल रही थी। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले रेणु कुशवाहा ने आरजेडी का दामन थाम लिया। अब इस बात की चर्चा होनी शुरू हो गयी है कि रेणु कुशवाहा आरजेडी की टिकट पर बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेंगी।
रेणु कुशवाहा के आरजेडी में शामिल होने के बाद तेजस्वी यादव ने कहा कि हम कुशवाहा समाज के साथ हैं। हम तो पहले ही यह बात कहते आ रहे हैं कि अगर कुशवाहा समाज एक कदम चलेगा तो तेजस्वी 4 कदम चलने का काम करेगा। लोकसभा में सबसे ज्यादा कुशवाहा को टिकट देने का काम इंडिया गठबंधन ने दिया था। आगे भी हम कुशवाहा समाज के साथ रहेंगे। आने वाले दिनों में कई लोग आरजेडी को ज्वाइन करने वाले हैं। रेणु कुशवाहा लोगों के बीच जमीनी स्तर पर काम करने वाली नेता हैं।
तेजस्वी ने आगे कहा कि बिहार को सामंतवाद से मुक्त करना है। हमलोग काम करने वाले लोग है। इसलिए सब लोग को एकजुट होने की जरूरत है। सब लोग जुड़कर रहे कि कभी कोई गरीबों का अपमानित नहीं कर सके। बिहार में बिना घूस दिये सरकारी कार्यालय में कोई काम नहीं होता है। यह बात हर कोई जानता है।
तेजस्वी यादव ने मंच से यह भी कहा कि हम लोगों ने 17 महीनें की सरकार में आरक्षण की सीमा बढ़ाई और बिहार में जाति आधारित जनगणना करवाई। जब हमने 65% आरक्षण किया तो भाजपा के लोगों ने आरक्षण को रोकने के लिए कोर् चले गये। इस मामले को लेकर आज भी नीतीश कुमार चुप्पी साधे हुए हैं। हमारे चचा नीतीश कुमार अचेतावस्था में हैं। बिहार उनसे संभल नहीं रहा है।
बिहार में अपराधी तांडव मचा रही है और पुलिस हाथ पर हाथ धड़े बैठी है। बिहार में दिनदहाड़े हत्या हो रही है..दुष्कर्म हो रहा है, गोलियां चल रही हैं, चोरी और डकैती हो रही है लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही है। बिना घूस लिये सरकारी कार्यालयों में कोई काम नहीं हो रहा है। नीतीश राज में घूसखोरी एक परंपरा बन चुकी है। जिससे हर कोई परेशान है। तेजस्वी ने कहा कि हम सब मिलकर एक नया बिहार बनाएंगे जहां बेरोजगारी,महंगाई, गरीबी और भ्रष्टाचार ना हो।



बिहार की पूर्व मंत्री रेणु कुशवाहा पति संग RJD में हुईं शामिल, तेजस्वी यादव ने दिलाई सदस्यता,तीन बार विधायक और एक बार सांसद रह चुकी हैं रेणु#RJDJoinings #TejashwiYadav #BiharPolitics #PoliticalSwitch #पूर्व_मंत्री_RJD_में #BiharNews #RJDUpdates #TejashwiWithRenu #BJPtoRJD… pic.twitter.com/G5JDTN2VKh
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) June 25, 2025