BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन Bihar News : डेडलाइन खत्म… अब हड़ताली राजस्व अफसरों की जाएगी नौकरी, लिस्ट हो रहा तैयार; दो दिन में हो जाएगा हिसाब -किताब BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी ! इनलोगों का 1 से 10 अप्रैल के बीच होगी जॉइनिंग; जानिए पूरा अपडेट IAS ranking Bihar : बिहार की नई IAS सीनियरिटी लिस्ट ने सबको चौंका दिया, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत चौथे नंबर पर, जानिए टॉप पर है किसका नाम... medicine price hike : 1 अप्रैल से दवाएं महंगी! पेरासिटामोल-एंटीबायोटिक के बढ़ेंगे दाम, जानिए कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद
01-Jul-2025 10:41 PM
By First Bihar
PATNA: राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा)के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस 5 जुलाई को अपने बड़े भाई और दलितों के मसीहा रामविलास पासवान की 79वीं जयंती पर राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन की तैयारी कर रहे हैं। इस मौके पर न सिर्फ पार्टी कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटेगी,बल्कि महागठबंधन के शीर्ष नेताओं को भी कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है।
पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण कुमार अग्रवाल ने बताया कि रामविलास पासवान की जयंती कार्यक्रम के बाद एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक होगी,जिसमें आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर रालोजपा की रणनीति पर निर्णय लिया जाएगा। बताया जा रहा है कि इसी दिन पशुपति पारस अपने राजनीतिक भविष्य और गठबंधन को लेकर स्थिति साफ कर सकते हैं।
बता दें कि एनडीए से अलग हो चुके पारस की महागठबंधन से नज़दीकी की चर्चा तब तेज़ हुई थी जब राजद प्रमुख लालू यादव उनके घर दही-चूड़ा भोज में शामिल हुए थे। ऐसे में 5 जुलाई का कार्यक्रम सिर्फ श्रद्धांजलि सभा न होकर एक बड़ा राजनीतिक संकेत भी हो सकता है। इस कार्यक्रम में पूर्व सांसद सूरजभान सिंह, चंदन सिंह समेत बड़ी संख्या में राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।