IPL 2026 : ओपनिंग सेरेमनी रद्द, रंगारंग कार्यक्रम के बिना होगा धमाकेदार सीजन का आगाज! जानिए BCCI ने क्यों किया यह बदलाव ‘लंबे इंतजार के बावजूद भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर…’, अब बुकिंग एजेंसी के पास जाकर किया हंगामा; लगाया यह आरोप IRCTC Down : अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो ध्यान दें! IRCTC सेवाएं 26-27 मार्च को 5 घंटे तक रहेंगी डाउन, आखिरी समय की बुकिंग पर भारी असर! क्या था ‘ऑपरेशन सिंदूर’? अब बड़े पर्दे पर सामने आएगी पूरी सच्चाई, विवेक अग्निहोत्री ने किया फिल्म का ऐलान Bihar crime news : पल्सर बाइक सहित युवक को किया आग के हवाले, पूरे गांव में सनसनी Bihar road project : मुंगेर-मिर्जा चौकी दो-लेन सड़क इस महीने तक होगी तैयार, जाम और ट्रैफिक की परेशानी होगी खत्म! दादी के साथ मंदिर गई बच्ची को किडनैप कर दरिंदगी… गंभीर हालत में पटना रेफर; जांच में जुटी पुलिस घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत BIHAR NEWS : वर्दी में रील बनाना पड़ा भारी! दारोगा को SP ने किया सस्पेंड, जानिए क्या है बिहार पुलिस का गाइडलाइंस कोल्ड स्टोरेज हादसे में बिहार के तीन मजदूरों की मौत, कई घायल, गांव में पसरा मातम
03-Mar-2026 04:06 PM
By First Bihar
PATNA: राज्यसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। बीजेपी पहले ही नितिन नबीन और शिवेश कुमार को अपना उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। एनडीए की ओर से राज्यसभा की एक सीट के लिए राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा के नाम पर मुहर लगी है। उपेन्द्र कुशवाहा 5 मार्च को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। रालोमो ने उन्हें आधिकारिक रूप से उम्मीदवार बनाया है।
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने जानकारी दी कि 5 मार्च को एनडीए के सभी पांचों उम्मीदवार एक साथ नामांकन करेंगे। इसी के साथ पवन सिंह को लेकर चल रहे कयासों पर भी विराम लग गया है। उनके नाम की चर्चा हो रही थी, लेकिन उम्मीदवार घोषित न होने से अब उनकी संभावनाएं समाप्त हो गई हैं। राज्यसभा चुनाव को लेकर बिहार की राजनीति में गतिविधियां तेज हो गई हैं और 5 मार्च का दिन राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है।
राज्यसभा चुनाव में बीजेपी ने नितिन नबीन और शिवेश कुमार को अपना उम्मीदवार बनाया है। एनडीए के सभी पांचो उम्मीदवार 5 मार्च को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। रालोमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा भी नामांकन दाखिल करेंगे। राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने उपेन्द्र कुशवाहा को अपना उम्मीदवार बनाया है। ऐसे में पवन सिंह का पत्ता साफ हो गया है। पवन सिंह को लेकर जो कयास लगाया जा रहा था उस पर विराम लग गया है।
उपेंद्र कुशवाहा राज्यसभा जाएंगे। एनडीए के शीर्ष नेतृत्व ने उनकी उम्मीदवारी पर मुहर लगा दी है। कुशवाहा 5 मार्च को बिहार विधानसभा में अपना नामांकन दाखिल करेंगे। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने बताया कि एनडीए की ओर से राज्यसभा की एक सीट के लिए रालोमो अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा 5 मार्च को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। उसी दिन एनडीए के सभी पांचो उम्मीदवार भी अपना नामांकन दाखिल करेंगे।
