Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश
06-Nov-2025 04:10 PM
By First Bihar
MOTIHARI: बिहार में दो चरण में मतदान हो रहे हैं। पहले चरण का मतदान आज 6 नवंबर को है। तो वही दूसरे चरण का मतदान 11 नवम्बर को होगा। दूसरे चरण के चुनाव प्रचार में तमाम पार्टी के नेता लगे हुए हैं। इसी क्रम में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह विधानसभा चुनाव प्रचार के लेकिन पूर्वी चंपारण के पताही स्थित हाई स्कूल पहुंचे। जहां उन्होंने चुनावी जनसभा को संबोधित किया और बिहार में एनडीए की सरकार बनने का दावा किया।
इस दौरान रैली में भारी संख्या में मौजूद लोगों ने रक्षा मंत्री का स्वागत किया। इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दो तिहाई बहुमत से बिहार में एनडीए की सरकार बनने का दावा किया। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जमकर प्रशंसा की। आजकल के नेताओं से नीतीश कुमार से सीखनी चाहिए। 20 साल मुख्यमंत्री रहने के बावजूद भी एक छोटा सा छोटा आरोप भी उन पर नहीं लगा है। लेकिन आजकल जिन पर भ्रष्टाचार के आरोप है वह अपनी वाहवाही करवाते रहते हैं।
उन्होंने कहा कि राजद की संस्कृति कट्टा वाली रही है और उनके चुनावी कार्यक्रम में भी बच्चों से कट्टा वाले गाना गवाये जा रहे हैं। हमारी एनडीए सरकार में बिहार के लोग बाहर जाकर बेहतर बिहार में आने का न्योता देते हैं लेकिन जंगल राज वाले लोग के समय बिहार के बारे में यह सोचते थे कि आईये ना हमारा बिहार में मार देंगे कट्टा कपार में। बिहार में जो बदलाव हुए हैं और बिहार में बिहार की जनता जंगल राज को नहीं देखना चाहती है।
मोतिहारी से सोहराम आलम की रिपोर्ट