अस्पताल में फिर दिखी लापरवाही… निरीक्षण में डॉक्टर गायब, भड़के विधायक बोले– अब होगी सख्त कार्रवाई बिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं बिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं Bihar News: भ्रष्ट DSP ने 80 करोड़ की संपत्ति कैसे अर्जित की...अब होगी पूछताछ, EOU के तीखे सवालों का करना पड़ेगा सामना खैनी की दुकान बनी नशे का अड्डा… पुलिस की छापेमारी में खुलासा, गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार पटना मेट्रो के मजदूरों का जोरदार हंगामा, ज्यादा काम लेने और कम मजदूरी देने का आरोप पटना मेट्रो के मजदूरों का जोरदार हंगामा, ज्यादा काम लेने और कम मजदूरी देने का आरोप सिर्फ 5 अप्रैल तक का खेल… एक दिन की देरी और हजारों का नुकसान, PPF निवेश में न करें ये गलती! UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी
04-Apr-2021 08:01 AM
NALANDA : राजगीर के वैभारगिरी जंगल में भीषण आग लगी है। शनिवार को लगी इस आग पर अब तक काबू नहीं पाया जा सका है। इससे भीषण आग में वन संपदा को भारी नुकसान पहुंचा है। वैभारगिरि पर जंगल में कोनार नगर गांव के सामने से लेकर मार्क्सवादी नगर तक एक किलोमीटर से अधिक दूरी में आग लगी है। इसमें लाखों रुपये की बेशकीमती लकड़ियां व जड़ी-बूटी जलकर राख हो गयी।
ग्रामीणों ने बताया कि यह आग शनिवार की सुबह से ही लगी हुई है। हालांकि वन विभाग के कर्मी आग को पीट-पीटकर बुझाने का भरसक प्रयास कर रहे हैं। लोगों ने कहा कि गर्मी आते ही हर साल राजगीर के जंगलों व पहाड़ों पर आग लगने का सिलसिला शुरू हो जाता है। इससे हर साल लाखों रुपये की जड़ी-बूटी व लकड़ी जलकर राख हो जाती है।
इसके बाद भी वन विभाग या सरकार द्वारा अब तक इसपर काबू पाने के लिए कोई नयी तकनीक नहीं खोजी गयी है। इस अगलगी में जंगल में रहने वाले छोटे-छोटे जानवर से लेकर पक्षी तक को भागना पड़ता है। इलाके के गांवों से भी लोग आसानी से रात में देख सकते हैं। लोगों ने कहा कि यह काफी सालों से ऐसा होता रहता है। वहीं कुछ जानकार लोग यह भी कहते हैं कि लकड़ी चुनने वाले लोग कभी-कभार जंगल में बीड़ी पीकर फेंक देते हैं। इससे भी यह आग लगने की घटना होती है। वहीं किसी की राय यह होती है कि यह लकड़ी के घर्षण से होता है। डीएफओ डॉ. नेशामणि ने बताया कि आग लगने की सूचना मिली है। वन विभाग के कर्मी लगातार इसे बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। इसमें कोई पशु हताहत नहीं हुआ है।