BIHAR POLICE : बिहार पुलिस अब होगी और ताकतवर, करोड़ों की लागत से खरीदी जाएंगी 4000 आधुनिक पिस्टल; क्या इससे अपराध पर लगेगा लगाम? Bihar News : अब गांव में ही होगी ग्रेजुएशन! बिहार के 215 प्रखंडों में खुलेंगे नए कॉलेज, इतने सीटों पर होगा एडमिशन Bihar Politics : खरमास खत्म होते ही बिहार को मिलेगा नया CM! सूबे में कौन बनेगा नया मुख्यमंत्री? इस दिन इस्तीफा दे सकते हैं नीतीश कुमार BIHAR NEWS : वाल्मीकि नगर के दौरे पर होंगे नीतीश कुमार, विकास योजनाओं की होगी समीक्षा; क्या मिलेंगे नए प्रोजेक्ट्स? पढ़ें पूरी खबर Bihar weather : बिहार में 4 दिन का तूफानी अलर्ट! आंधी-बारिश से मचेगा मौसम का कहर मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान
24-Mar-2025 04:50 PM
By First Bihar
Rajgir News : होली के बाद राजगीर में पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है, खासकर नेचर सफारी और जू सफारी प्रमुख आकर्षण बने हुए हैं। हालांकि, बढ़ती भीड़ और अव्यवस्थित प्रबंधन के कारण पर्यटकों को निराशा हाथ लग रही है।
टिकट के लिए लंबी कतारें और ऑनलाइन बुकिंग बंद
नेचर सफारी के ग्लास स्काईवॉक ब्रिज का अनुभव लेने के लिए पर्यटक सुबह चार बजे से ही टिकट काउंटर पर लंबी कतारें लगा रहे हैं। टिकटों की सीमित उपलब्धता के कारण कई पर्यटक मायूस होकर लौट रहे हैं।स्थिति तब और बिगड़ गई जब पिछले दो हफ्तों से ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा तकनीकी खराबी के कारण बंद हो गई। सभी टिकटों की बिक्री केवल ऑफलाइन हो रही है, जिससे भीड़ और अव्यवस्था बढ़ गई है। सफारी के रेंजर ऋषिकेश कुमार ने बताया कि ऑनलाइन बुकिंग को जल्द ही बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
मुख्य आकर्षण बंद, सुविधाओं की कमी
पर्यटक घंटों लाइन में लगने के बाद भी सफारी के अंदर जाकर संतुष्ट नहीं हो पा रहे हैं। मुख्य आकर्षण में शामिल बड़ा सस्पेंशन ब्रिज रखरखाव के नाम पर बंद पड़ा है, जबकि ग्लास ब्रिज पर पर्यटकों को सिर्फ कुछ सेकंड ही रुकने दिया जा रहा है, जिससे उनका अनुभव अधूरा रह जाता है। एक पर्यटक ने नाराजगी जताते हुए कहा, "टिकट लेने में तीन घंटे लगे, लेकिन अंदर जाकर पता चला कि सस्पेंशन ब्रिज बंद है। ग्लास ब्रिज पर भी गार्ड लगातार जल्दी उतरने का निर्देश दे रहे थे। जब इतनी भीड़ है, तो वीआईपी टिकट आम पर्यटकों के लिए क्यों उपलब्ध नहीं कराए जा रहे?"
जू सफारी में सुरक्षा और महंगे खाद्य पदार्थ बने परेशानी
नेचर सफारी ही नहीं, बल्कि जू सफारी में भी पर्यटकों को अव्यवस्थाओं का सामना करना पड़ रहा है। यहां मौजूद कैफेटेरिया में खाद्य पदार्थ बाजार दर से लगभग दोगुने दाम पर बेचे जा रहे हैं, जिससे आम पर्यटक असहज महसूस कर रहे हैं।
प्रशासन ने दिया सुधार का आश्वासन
पर्यटकों की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद वन विभाग के जिला अधिकारी (DFO) राजकुमार ने सफाई देते हुए कहा कि "रखरखाव कार्य के कारण सस्पेंशन ब्रिज अस्थायी रूप से बंद है। अगले 15 दिनों में मरम्मत पूरी कर इसे फिर से चालू कर दिया जाएगा।" पर्यटकों को उम्मीद है कि जल्द ही व्यवस्थाओं में सुधार होगा ताकि वे नेचर सफारी और जू सफारी का पूरा आनंद उठा सकें।